Home Lifestyle Health Cure for Hangover: शराब शरीर में कितनी देर रहती है, असर और...

Cure for Hangover: शराब शरीर में कितनी देर रहती है, असर और सेफ डिटॉक्स के उपाय.

0
1


Last Updated:

नए साल का आगाज हो चुका है. इसके साथ ही खूब शोर शराबे वाली पार्टी, इवेंट्स भी हो रहे हैं,जहां शराब की बोतले भी खुलती हैं. कई सारे लोगों का मानना होता है कि शराब के बिना पार्टी बेरंग है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि अधिक शराब पीने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. इसके नुकसान और इससे बचने के कुछ उपायों को यहां हम आपको बता रहे हैं.

शराब शरीर में कितनी देर रहती है- शराब कितनी देर तक शरीर में रहती है, यह आपके द्वारा पी गई मात्रा और शरीर की प्रक्रिया पर निर्भर करता है. आमतौर पर लिवर एक घंटे में लगभग एक स्टैंडर्ड ड्रिंक को तोड़ सकता है. एक स्टैंडर्ड ड्रिंक में 12 औंस बीयर, 4 औंस वाइन, या 1.25 औंस शराब शामिल होती है. ज्यादा पीने पर शरीर को इसे साफ करने में अधिक समय लगता है.

शराब का शरीर पर असर और डिटॉक्स- शराब का अधिकांश भाग लिवर ही प्रोसेस करता है.कुछ मात्रा पेशाब, पसीना और सांस के माध्यम से निकलती है. कॉफी, ठंडी शावर या डिटॉक्स ड्रिंक इसे तेजी से नहीं निकाल सकते. असली डिटॉक्स समय ही है. जिगर को आराम देना और धीरे-धीरे शराब छोड़ना सबसे सुरक्षित तरीका है.

शराब जांच में कितनी देर दिखती है- शरीर में शराब की उपस्थिति टेस्ट पर निर्भर करती है. पेशाब, खून और सांस की जांच में 12-24 घंटे तक शराब पकड़ी जा सकती है. बालों की जांच में यह 90 दिन तक दिखाई दे सकती है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

सेफ डिटॉक्स के उपाय- शराब कम करने या छोड़ने के दौरान डॉक्टर से सलाह लें. धीरे-धीरे दिन-प्रतिदिन लक्ष्य रखें. शांत और सहायक वातावरण चुनें और ऐसे हालात से बचें जो शराब पीने की इच्छा बढ़ाएं. पर्याप्त पानी, हर्बल चाय और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक से हेडेक और थकान कम होती है.

शराब छोड़ने पर लक्षण- अगर लंबे समय तक भारी शराब पीने के बाद अचानक छोड़ दी जाए, तो इसके लक्षण दिख सकते हैं. शुरुआती लक्षणों में उल्टी, चिंता, नींद की कमी और पेट दर्द शामिल हैं. गंभीर लक्षणों में हाई बीपी, भ्रम, बुखार, हलुसिनेशन और दौरे तक हो सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

न्यू ईयर पार्टी में ज्यादा पी ली तो ये डिटॉक्स का तरीका आएगा काम


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-how-long-does-alcohol-stay-in-body-system-drank-too-much-at-new-year-party-this-detox-method-will-help-ws-el-10019643.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version