Last Updated:
French Fries Recipe: सर्दी का मौसम और बरसात उसी में कुछ चटपटा और नया खाने का मन है. तो एक स्वादिष्ट और चटपटा नाश्ता बनाने के लिए फ्रेंच फ्राई एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह नाश्ता न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. इसका स्वाद काफी टेस्टी है.
फ्रेंच फ्राई बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होगी. 2 बड़े साइज के आलू, नमक, पानी, तेल, चाट मसाला और टोमेटो सॉस की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले आलू को छीलकर लंबे साइज में काट लें. एक कढ़ाई में थोड़ा सा नमक और पानी डालकर आलू को 5 मिनट तक भिगो दें. आलू को पानी में उबाल लें, लेकिन पूरी तरह से पकाना नहीं चाहिए.
आलू को गैस से उतारकर थाली में फैला दें और हवा लगने दें. जब आलू सूख जाएं. तो एक कढ़ाई में तेल गरम करें और आलू को फ्राई करें. फ्रेंच फ्राई को ब्राउन कलर का होने तक फ्राई करें. फ्रेंच फ्राई को टिशू पेपर पर फैला दें और चाट मसाला और टोमेटो सॉस के साथ परोसें.
फ्रेंच फ्राई एक स्वादिष्ट और चटपटा नाश्ता है जो बरसात के मौसम में एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे बनाना बहुत आसान है और यह नाश्ता बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
तो अगली बार जब आप बरसात के मौसम में एक स्वादिष्ट नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो फ्रेंच फ्राई को जरूर आजमाएं. इसे बनाने के बाद बच्चे से लेकर बड़े तक आपकी तारीफ करते नहीं रुकेंगे.
इसकी खास बात यह है कि इसे बनने में ज्यादा समय नहीं लगता और ना ही इसमें ज्यादा खर्चे आते हैं. यानी अगर आप फ्रेंच फ्राई को नाश्ते में बनाते हैं, तो आपको समय और पैसे दोनों की बचत होती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-a-spicy-snack-for-the-winter-season-make-french-fries-at-home-with-this-easy-recipe-local18-ws-e-10104244.html
