Last Updated:
Gudhal ki chai ke fayde: गुड़हल के फूल देखने में जितने सुंदर होते हैं, उतने ही सेहत पर भी ये अद्भुत कमाल करते हैं. इसके रेगुलर सेवन से आपका ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल सब कंट्रोल में रहेगा. हार्ट हेल्दी रहेगा. यहां तक कि वजन भी घटाने में कारगर है. यदि आपको भी इसके फायदे जानने के बाद पीनी है गुड़हल की चाय, तो इस तरह घर पर बनाएं.
Hibiscus tea Health benefits: गुड़हल के फूल बेहद सुंदर होते हैं. इसमें न सिर्फ कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं, बल्कि गुड़हल देवी-देवताओं को भी अर्पित किया जाता है. सेहत के लिए भी इस फूल को फायदेमंद माना गया है. कई रोगों से बचाने में कारगर है ये फूल, यदि आप इससे बनी हर्बल चाय का सेवन करें. खासकर, सर्दियों के दिनों में गुड़हल की चाय (hibiscus tea) जरूर पीनी चाहिए. चलिए जानते हैं गुड़हल की चाय पीने से सेहत पर क्या होता है असर.
गुड़हल की चाय के फायदे (Gudhal ki chai ke fayde)
-भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, गुड़हल की चाय के रेगुलर सेवन से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है. इससे काफी हद तक वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है.
-गुड़हल की चाय पीने से हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) के मरीजों को काफी आराम मिल सकता है. इस फूल में मौजूद कुछ तत्व रक्त वाहिकाओं को आराम देते हैं. ब्लड प्रेशर को प्राकृतिक तरीके से कम करते हैं. बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं.
– इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और बायोएक्टिव कंपाउंड्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं, जिससे हार्ट डिजीज होने का रिस्क काफी हद तक कम हो सकता है.
-गुड़हल की चाय मेटाबॉलिज्म तेज करती है. शरीर से अतिरिक्त पानी और नमक को बाहर निकालने में सहायक है. इसमें कैलोरी काफी कम होती है, जिस वजह से इसे आप रेगुलर पी सकते हैं. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है. इस हर्बल टी को पीने से इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है. ब्लड शुगर लेवल स्थिर रखती है. इसके अलावा, यह लिवर को स्वस्थ रखती है, इम्यूनिटी बढ़ाती है.
गुड़हल की चाय बनाने का तरीका
घर पर गुड़हल की चाय बनाने की विधि भी बहुत आसान है. आप 2 कप पानी बर्तन में डालें. इसमें गुड़हल के 2-3 फूल को अच्छी तरह से धोकर डाल दें. इसमें उबाल आने दें. जब पानी थोड़ा कम हो जाए तो गैस बंद कर दें. आप चाहें तो एक कप पानी को पहले उबाल लें. फिर इसमें गुड़हल के फूल डालकर ढंक दें. 5 मिनट ऐसे ही रहने दें, फिर इसे छान कर पिएं. सेवन से पहले आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लें. दिन भर में गुड़हल की चाय 1 से 2 कप से अधिक न पिएं. अधिक मात्रा में पीना चाहते हैं तो अपने डॉक्टर की राय लें. प्रेग्नेंट महिलाएं और लो ब्लड प्रेशर वाले सेवन से पहले जरूर अपने डॉक्टर से पूछें.
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-hibiscus-tea-health-benefits-gudhal-ki-chai-ke-fayde-how-to-make-gudhal-ki-chai-at-home-in-hindi-ws-n-9886425.html
