Home Food Holi Special Recipe: रंग-बिरंगे पकवानों के साथ मनाएं होली, ये दो रेसिपी...

Holi Special Recipe: रंग-बिरंगे पकवानों के साथ मनाएं होली, ये दो रेसिपी है बेहद खास, जानें बनाने का तरीका

0
0


होमफोटोलाइफ़फूड

होली पर बनाएं ये दो विशेष रेसिपी, स्वाद में है लाजवाब, मेहमान भी हो जाएंगे खुश

Last Updated:

Holi Special Recipe: होली के त्योहार पर स्वाद और रंग दोनों का मज़ा बढ़ाने के लिए पोहा चकली और काजू मेथी मठरी सबसे पसंदीदा व्यंजन हैं. पोहा चकली के लिए पोहे का पाउडर, चावल का आटा, चना दाल का आटा, मसाले और घी या तेल मिलाकर नरम आटा गूंधा जाता है और चकली मेकर से गोल-गोल आकार में बनाकर धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा तलते हैं. वहीं काजू मेथी मठरी के लिए चने और चावल के आटे में घी, काजू, हरी मिर्च, सौंफ और कसूरी मेथी डालकर आटा गूंधा जाता है और छोटे टुकड़े बनाकर सुनहरा तलते हैं. दोनों व्यंजन लंबे समय तक ताजगी और कुरकुरापन बनाए रखते हैं.

रंगोत्सव का त्यौहार शुरू होने वाला है. इस दो दिन के त्योहार में रंगों के साथ पकवानों का भी विशेष महत्व है. इस त्योहार पर घर पर तरह तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं, जो इस पर्व को खास बनाते हैं. ऐसे में आज हम आपको होली के त्योहार पर बनने वाले दो ऐसे व्यंजनों के बारे में बताएंगे जो होली के मजे को दुगुना कर देंगे. पहली रेसिपी का नाम पोहा चकली और दूसरी इस खास रेसिपी का नाम काजू मेथी मठरी है. ये दोनों विशेष रूप से होली के पर्व पर बनाई जाती है. तो आइए जानते हैं इन्हें बनाने की खास रेसिपी…

फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि पोहा चकली बनाने के लिए पतला पोहा 1 कप, चावल का आटा 1 कप, भुना हुआ चना दाल का आटा 2 बड़े चम्मच, सफेद तिल 1 छोटा चम्मच, जीरा 1 छोटा चम्मच, अजवाइन 1/2 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 1 से 1/2 छोटे चम्मच या स्वादानुसार, हल्दी पाउडर- ½ छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, गर्म तेल या घी 2 चड़े चम्मच मोयन के लिए, तेल तलने के लिए की जरूरत होती है.

पोहे से चकली बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को धीमी आंच पर हल्का-सा भून लें, ताकि उसकी नमी निकल जाए और स्वाद भी बढ़ जाए. ठंडा होने पर इसे बारीक पीसकर पाउडर तैयार करें. अब एक बड़े बर्तन में पोहे का पाउडर, चावल का आटा, चना दाल का आटा, तिल, जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इसमें गर्म तेल या पिघला हुआ मक्खन डालें और हाथों से अच्छे से मिक्स करें, जिससे मिश्रण भुरभुरा हो जाए. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंध लें, ध्यान रहे आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ढीला.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

इसके बाद अब तैयार आटे को चकली मेकर में भरें और पहले से चिकनी की हुई थाली या बटर पेपर पर गोल-गोल या लंबी आकृति में चकली बनाएं. कढ़ाही में तेल गर्म करें और आंच धीमी रखते हुए चकली को सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें. फिर इसके बाद तेज आंच पर तलने से चकली बाहर से जल्दी ब्राउन हो सकती है, लेकिन अंदर से कच्ची रह सकती है, इसलिए धीमी आंच जरूरी है. तलने के बाद चकली को निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें. पोहे से बनी चकली हल्की, ज्यादा कुरकुरी और लंबे समय तक ताजा रहती है, जिसे आप लगभग एक हफ्ते तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.

काजू मेथी मठरी बनाने तरीका भी आसान है. फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि काजू मेथी मठरी बनाने चने का आटा आधा कप, चावल का आटा आधा कप, बेकिंग सोडा 2 चुटकी, घी 1 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च 2 बारीक कटी हुई, कटे हुए काजू 50 ग्राम, सौंफ एक चौथाई छोटा चम्मच, कसूरी मेथी 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटा हरा धनिया-थोड़ा सा, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल की आवश्यकता होती है.

सबसे पहले बड़े बोल में थी और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह से मिलाएं. इसमें चने का आटा, चावल का आटा और नमक डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं. फिर अब सौंफ, हरी मिर्च, काजू, कसूरी मेथी और हरा धनिया मिलाएं. इसके बाद धीरे-धीरे पानी छिड़कते हुए आटा गूंध लें. अब आटे के छोटे-छोटे हिस्से लेकर उन्हें असमान आकार में तोड़ें और गर्म तेल में सुनहरा और कुरकुरा तल लें. इन्हें 5-6 दिनों तक स्टोर कर के रख सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-holi-special-poha-chakli-and-kaju-methi-mathri-recipe-for-festival-local18-10231561.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version