Last Updated:
Chhath Puja Thekua Recipe: छठ पूजा का मुख्य प्रसाद है ठेकुआ. प्रसाद में ठेकुआ ना रहे तो छठ पूजा अधूरी मानी जाती है. यदि आप भी पहली बार छठ पूजा कर रहे हैं और ठेकुआ बनाने की विधि नहीं पता तो आप यहां जान लें बेहद कम समय में बनने वाली ठेकुआ की रेसिपी.
Chhath puja 2025 thekua recipe: छठ पर्व की शुरुआत कल से हो रही है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में कई तरह के प्रसाद बनाए जाते हैं, जिसमें ठेकुआ बेहद महत्पूर्ण प्रसाद है. मुख्यरूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठेकुआ बनाया जाता है. यह एक पारंपरिक मिठाई या मीठा स्नैक है, जो आटे या फिर मैदे से बनता है. इसे छठ पूजा में शुद्ध देसी घी में तल कर बनाया जाता है. ठेकुआ बनाना बहुत ही आसान है. जरूरी नहीं कि आप व्रत-त्योहार में ही इसे बनाएं, आप कभी भी घर पर इसे एक साथ ढेर सारा बनाकर रख सकते हैं और स्नैक्स में खा सकते हैं. ठेकुआ चीनी और गुड़ दोनों को आटे में डालकर बना सकते हैं. आपको यहां आटे और चीनी से बनने वाले ठेकुआ की रेसिपी बता रहे हैं. इसे आप छठ पर्व में प्रसाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
गेहूं का आटा- 4-5 कप
चीनी पिसी हुई- 1 कप या स्वादानुसार
घी- 500 ग्राम
इलायची पाउडर- आधा चम्मच
पानी या फिर दूध- जरूरत के अनुसार
सौंफ- 1 छोटा चम्मच
किशमिश- 10-12
सूखा नारियल- कद्दूकस किया या बारीक कटा
ठेकुआ बनाने की विधि
आप ठेकुआ को आटा या मैदा से भी बना सकते हैं. इसमें आप चीनी डालें या फिर गुड़, दोनों का ही स्वाद अच्छा लगता है. यहां आपको गेहूं के आटे और चीनी से बनने वाले ठेकुआ की रेसिपी बता रहे हैं. सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें. इसमें सौंफ, नारियल, चीनी, इलायची पाउडर और 1-2 चम्मच घी डाल दें. अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें. अब आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटे को गूंदें. इस आटे को सख्त ही रखें वरना ठेकुआ कुरकुरा नहीं बनेगा. अब इसे 30 मिनट के लिए ढक कर रख दें.
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-chhath-puja-2025-thekua-recipe-easy-quick-step-by-step-method-know-ingredients-in-hindi-9771754.html
