Home Food How to make soft makki roti। मक्का की रोटी कैसे बनाएं

How to make soft makki roti। मक्का की रोटी कैसे बनाएं

0
1


Corn Flour Roti Tips: सर्दियों का मौसम आते ही घर-घर में मक्का की रोटी और सरसों का साग खाना हर किसी को पसंद आता है. ये न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि शरीर को अंदर से गर्म भी रखता है. कई लोग सर्दियों में भुट्टा रोस्ट करके खाना पसंद करते हैं, कॉर्न चाट का मजा उठाते हैं, लेकिन असली मजा तो गरमागरम मक्का की रोटी में है. इसके साथ मक्खन का एक चम्मच और साग की खुशबू पूरे खाने का लेवल ही बढ़ा देती है, लेकिन जितना स्वाद इस कॉम्बिनेशन में है, उतनी ही दिक्कत मक्का की रोटी बनाने में आती है. अकसर लोग शिकायत करते हैं कि मक्का का आटा गूंथते समय टूटने लगता है, रोटी हाथ में उठाते ही फट जाती है या तवे पर डालते वक्त बिखर जाती है.

कई बार तो रोटी बनाने में इतना संघर्ष करना पड़ता है कि लोग हार मानकर गेहूं की रोटी बना लेते हैं. इसका कारण ये है कि मक्का का आटा ग्लूटेन फ्री होता है. इसमें वो लचक नहीं होती जो गेहूं के आटे में मिलती है, इसी वजह से रोटी का शेप पकड़ना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अच्छी बात ये है कि एक आसान ट्रिक से आप मुलायम, गोल और बिना टूटे मक्का की रोटी बना सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा मेहनत के. बस आटा गूंथते वक्त एक खास चीज एड करनी है और कुछ छोटी-छोटी बातें ध्यान रखनी हैं. इन टिप्स को अगर सही तरीके से फॉलो किया जाए तो आपकी मक्का की रोटी बिल्कुल परफेक्ट बनेगी, नरम रहेगी और तवे से प्लेट तक बिना टूटे पहुंच जाएगी.

मक्का की रोटी हेल्थ के लिए क्यों बढ़िया है?
मक्का में मौजूद न्यूट्रिशन आपके शरीर के लिए फायदेमंद रहता है. हेल्थ लाइन के अनुसार मक्का आंखों के लिए अच्छा माना जाता है. ये पेट से जुड़ी दिक्कतों जैसे गैस, पेट फूलना, ऐंठन को कम करने में मदद कर सकता है. इसमें प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है, जिससे मसल्स को सपोर्ट मिलता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. 200 ग्राम मक्का में लगभग 3.4 ग्राम प्रोटीन और 2.4 ग्राम फाइबर पाया जाता है. ये फाइबर आपके पाचन को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा नहीं होता, इस वजह से डायबिटिक लोग भी इसे खा सकते हैं. इसके अलावा इसमें मैंगनीज, फॉस्फोरस, कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम जैसे कई मिनरल्स मिलते हैं. स्वीट कॉर्न में बी-ग्रुप विटामिन्स जैसे नियासिन, फोलेट, बी6 और बी5 भी मौजूद होते हैं, जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं.

मुलायम मक्का की रोटी बनाने का आसान तरीका
अब बात करते हैं उस खास ट्रिक की, जिससे आपकी रोटी टूटेगी नहीं.

आटा गूंथने का सही तरीका
मक्का का आटा अगर आप सीधे पानी डालकर गूंथेंगे तो ये जल्दी बिखर जाएगा. इसलिए ये तरीका अपनाएं:
-एक बड़े पैन में जरूरत के अनुसार पानी डालें
-इसमें थोड़ा नमक एड करें
-पानी को उबलने दें
-अब इसमें मक्का का आटा थोड़ा-थोड़ा करके डालें और लगातार चलाते रहें

इससे आटा स्टिकी डो जैसा बन जाएगा. जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तब इसे अच्छी तरह गूंथ लें. इस स्टेप से आटे में पकड़ आ जाती है और रोटी बनाते वक्त ये टूटता नहीं है.

Corn flour roti tips

ये एक चीज डालें और रोटी बन जाएगी परफेक्ट
अगर आप चाहते हैं कि आटा और ज्यादा बाइंड हो जाए तो इसमें थोड़ा रागी का आटा मिला सकते हैं. रागी के आटे में हल्की लचक होती है, जिससे मक्का का डो आसानी से सेट हो जाता है. इससे रोटी बेलने और तवे पर रखने में कोई दिक्कत नहीं आती.

रोटी बेलते और सेकते समय ध्यान रखें
-आटे की लोई बनाकर हाथों में थोड़ा पानी लगाएं
-हथेलियों के बीच इसे धीरे-धीरे फैलाएं
-रोटी को बहुत पतला ना करें, हल्की मोटाई रखें
-अगर चकले पर बेल रहे हैं तो लोई पर थोड़ा घी लगा लें
-बेकिंग पेपर पर घी लगाकर भी रोटी बेल सकते हैं

इससे रोटी तवे पर डालते ही नहीं टूटेगी और शेप भी सही बनेगा.

Corn flour roti tips

तवे पर रोटी रखते समय बहुत जोर से न डालें, हल्के हाथ से स्लाइड करें. एक साइड हल्का पक जाए तो दूसरी साइड पलटें. ज्यादा बार पलटने से भी रोटी टूट सकती है.

ध्यान रखें
अगर आप ऊपर दिए गए टिप्स फॉलो करेंगे तो यकीन मानिए मक्का की रोटी बनाना अब मुश्किल नहीं रहेगा. थोड़ा धैर्य और सही तरीका आपकी रोटी को परफेक्ट बना देगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-soft-corn-roti-without-breaking-make-ki-roti-banana-ke-tareeke-ws-el-9903733.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here