Last Updated:
Jamshedpur Potka Famous Italy Dosa: जमशेदपुर के पोटका चौक पर अरुण दास मिथुन चक्रवर्ती की स्टाइल में डोसा बनाते हैं, उनके डांस और ठेले पर भीड़ लगी रहती है. सोशल मीडिया पर उनके खूब वीडियो वायरल होते रहते हैं.
जमशेदपुर: झारखंड में जमशेदपुर का पोटका चौक इन दिनों खूब चर्चा है. यहां एक शख्स सबका दिल जीत रहा है. इस युवक का नाम अरुण दास है. अरुण दास पेशे से तो डोसा बेचने वाले हैं, लेकिन उनके स्टाइल और जोश के सामने बड़े-बड़े कलाकार फीके पड़ जाएं. वह अपने ठेले पर एक खास अंदाज में डोसा बनाते हैं. वह बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की स्टाइल में नजर आते हैं.
‘मिथुन दा’ कहकर कस्टमर बढ़ाते हैं हौसला
अब यही जुनून उन्हें अलग पहचान दिला रहा है. वह हर सुबह अपने ठेले पर ‘इटली-डोसा सेंटर’ लगाते हैं. इसके साथ ही मिथुन दा के गानों जैसे ‘आई एम अ डिस्को डांसर’ जीने क्या आसान है या ‘यार बिना चैन कहां रे’ पर डांस करते हुए ग्राहकों के लिए डोसा बनाते हैं. उनके ठेले पर लोगों की भीड़ लगी रहती है. कोई वीडियो बना रहा होता है, तो कोई ताली बजाते हुए ‘वाह मिथुन दा’ कहकर हौसला बढ़ाता है.
डोसा बनाने का वीडियो होता है वायरल
अरुण दास अपने ग्राहकों को सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि मनोरंजन का तड़का भी देते हैं. वे कहते हैं कि लोग सुबह-सुबह थके हुए आते हैं. अगर मेरे ठेले से मुस्कान लेकर जाएं तो वही मेरी कमाई है. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. अब लोग उन्हें ‘पोटका के मिथुन दा’ कहकर पुकारते हैं.
उनकी लोक प्रियता इतनी बढ़ गई है कि आसपास के इलाकों से भी लोग सिर्फ उनका डोसा और डांस देखने आते हैं. अरुण दास का मानना है कि कोई काम कोई छोटा नहीं होता है. बस उसमें दिल और स्टाइल होना चाहिए. सच कहा जाए तो अरुण दास ने यह साबित कर दिया है कि अगर जुनून हो, तो ठेला भी स्टेज बन सकता है और डोसा भी डिस्को का हिस्सा हो सकता है.
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-arun-das-famous-italy-dosa-recipe-potka-jamshedpur-makes-mithun-style-local18-ws-kl-9764854.html

















