Home Food karonda Health Benefits: बस 3 महीने मिलता है ये छुटकू फल, खून...

karonda Health Benefits: बस 3 महीने मिलता है ये छुटकू फल, खून की कमी करे दूर

0
3


Karonda ke fayde: गोल-गोल छोटे आकार का गुलाबी और सफेद रंग का करोंदा फल की श्रेणी में आता है, जो स्वाद में खट्टा होता है. आमतौर पर लोगों को लगता है कि करौंदा एक सब्जी है, लेकिन ऐसा नहीं है. यह स्वस्थ रहने के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है. पाचन तंत्र दुरुस्त होता है. करोंदा बाल और त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है. साल के तीन महीने ही ये फल मिलता है. ऐसे में करोंदा के फायदे जानकर आप जरूर करें सेवन…

करोंदा के फायदे (Karonda health benefits)

-नियमित रूप से करोंदा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. पाचन तंत्र सही से काम करता है. इससे पेट संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं. त्वचा और बाल स्वस्थ रहते हैं. हार्ट और मेंटल हेल्थ भी सही बना रहता है.

-करोंदा में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी. करोंदा खाने से कई तरह के इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है. वहीं, इसमें मौजूद फाइबर पाचन के लिए बहुत अच्छा है. यह कब्ज, पेट दर्द और गैस जैसी परेशानियों से राहत दिलाता है.

-त्वचा और बालों के लिए भी करोंदा लाभकारी है. इसमें मौजूद विटामिन सी कोलेजन के निर्माण में मदद करता है, जिससे त्वचा जवान और चमकदार बनी रहती है. बाल भी मजबूत होते हैं. इसके अलावा, करोंदा ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को यह जरूर खाना चाहिए.

-करोंदे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कुछ अन्य कम्पाउंड इंफ्लेमेशन को कम करने में सहायक हैं. इससे हार्ट की सेहत भी बेहतर बनी रहती है, क्योंकि यह रक्तचाप को नियंत्रित करने और हार्ट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

-आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है. इससे एनीमिया से बचे रह सकते हैं. मेंटल हेल्थ के लिए भी यह लाभकारी है. इसमें मैग्नीशियम और सेरोटोनिन के प्रोडक्शन को बढ़ाने वाले गुण मौजूद होते हैं. इसके सेवन से मूड बेहतर होता है. मानसिक ताजगी बनाए रखने में मदद करते हैं.

करोंदे के सेवन का सही तरीका

करोंदे का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं. इसकी चटनी बनाई जाती है. करोंदे का अचार भी बहुत टेस्टी होता है. साथ ही मुरब्बा या शरबत के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता है. यह खाने में हल्का खट्टा और स्वादिष्ट होता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-karonda-health-benefits-its-properties-boost-immunity-mental-health-digestion-reduces-blood-sugar-inflammation-karonda-ke-fayde-ws-n-9855494.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version