Last Updated:
महाराष्ट्र की पारंपरिक कांदे की चटनी एक ऐसी रेसिपी है, जो अपने तीखे और चटपटे स्वाद के लिए जानी जाती है. इसमें प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और सरसों के तेल का उपयोग किया जाता है, जो इसे खास बनाता है. यह चटनी झटपट बनने वाली डिश है और भाकरी या ज्वार-बाजरे की रोटी के साथ खाई जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
कांदे की चटनी एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिश है, जिसे खासतौर पर तब बनाया जाता है जब घर में सब्जी या दाल उपलब्ध न हो. यह चटनी अपने तीखे, चटपटे और देसी स्वाद के लिए जानी जाती है. महाराष्ट्र के गांवों में इसे रोजमर्रा के खाने में भाकरी, ज्वार-बाजरे की रोटी या सादी पोली के साथ खाया जाता है. कम सामग्री में बनने वाली यह डिश न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि पेट भी भर देती है. सरसों के तेल और जीरे की खुशबू इसे एक खास पहचान देती है, जो इसे आम चटनी से अलग बनाती है.
इस कांदे की चटनी को बनाने के लिए जिन चीजों की जरूरत होती है, वे लगभग हर रसोई में मौजूद रहती हैं. इसमें कच्चा प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, ताजा हरा धनिया, सरसों का तेल और जीरा इस्तेमाल किया जाता है. कच्चे प्याज की तीखापन, लहसुन की खुशबू और सरसों के तेल का देसी फ्लेवर मिलकर इस चटनी को बेहद स्वादिष्ट बना देते हैं. यही वजह है कि यह डिश बिना किसी भारी मसाले या पकाने की लंबी प्रक्रिया के भी जबरदस्त लगती है.
View this post on Instagram
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-desi-taste-and-quick-recipe-of-maharashtra-kande-ki-chutney-ws-el-9966393.html

















