Last Updated:
Ginger garlic chilli chutney: सर्दियों में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को ओखली में कूटकर बनाई जाने वाली पारंपरिक चटनी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जा रही है.आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार यह चटनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, शरीर को गर्माहट देती है और सर्दी–खांसी से बचाव में मदद करती है.
सर्दियों में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को ओखली में कूटकर बनाई जाने वाली पारंपरिक चटनी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जा रही है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार यह चटनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, शरीर को गर्माहट देती है और सर्दी–खांसी से बचाव में मदद करती है.
चटनी बनाने के लिए 4-5 हरी मिर्च लेनी है, जिसमें मौजूद विटामिन C रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. वही मेटाबॉलिज्म और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ाता है, इसमें विटामिन C, K, और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
स्थानीय आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार अदरक शरीर में गर्मी पैदा करता है और सर्दी–खांसी से राहत देता है.गले की खराश और सामान्य सर्दी के लक्षणों को कम करने में प्रभावी है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
लहसुन को प्राकृतिक एंटीबायोटिक कहा जाता है, जो संक्रमणों से बचाव करता है. सर्दी-खांसी होने पर लहसुन की एक कली को तवे या आग पर भूनकर खाया जा सकता है. चटनी के साथ खाने में भी लहसुन सेहत के लिए लाभदायक है.
ओखली में कूटी चटनी को मशीन में पीसी चटनी की तुलना में अधिक फायदेमंद माना जाता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि हाथ से कूटने पर इसकी प्राकृतिक खुशबू और औषधीय गुण ज्यादा प्रभावी बने रहते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-ginger-garlic-chilli-chutney-an-effective-winter-health-recipe-local18-9863319.html
