Home Food Right ways to make turmeric milk at home: वायु प्रदूषण में हल्दी-काली...

Right ways to make turmeric milk at home: वायु प्रदूषण में हल्दी-काली मिर्च दूध से फेफड़ों की सुरक्षा

0
0


Last Updated:

दिल्ली-NCR और बड़े शहरों में बढ़ते प्रदूषण के बीच शरीर को सुरक्षित रखना अब सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है. जहरीली हवा सांस लेने में दिक्कत, खांसी, थकान और इम्युनिटी कमजोर करने जैसी समस्याएं लगातार बढ़ा रही है.

दिल्ली-NCR और कई बड़े शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है. जहरीली हवा से गले में खराश, खांसी, एलर्जी, सीने में जलन और इम्युनिटी कमजोर होने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में इम्युन सिस्टम को मजबूत रखना और शरीर को डिटॉक्स करते रहना बेहद जरूरी हो गया है. हल्दी वाला दूध यानी टर्मरिक मिल्क तो लोग पीते ही हैं, लेकिन अगर इसमें एक और चीज मिला दें- काली मिर्च तो यह पेय और भी पावरफुल बन जाता है. हल्दी और काली मिर्च का कॉम्बिनेशन शरीर में टॉक्सिन्स को तेज़ी से बाहर निकालता है, फेफड़ों की क्षमता सुधारता है और प्रदूषण के प्रभाव को काफी कम कर देता है.

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक बेहद मजबूत एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड है, जो शरीर में सूजन घटाता है और इम्युनिटी बढ़ाता है. लेकिन सिर्फ हल्दी लेने से इसका पूरा फायदा नहीं मिलता, क्योंकि करक्यूमिन शरीर में आसानी से अवशोषित नहीं होता. यहां काम आती है काली मिर्च, जिसमें पाइपरीन नाम का यौगिक होता है, जो करक्यूमिन के अवशोषण को 2000% तक बढ़ा देता है. यानी हल्दी का दूध तभी सबसे ज्यादा लाभ देता है जब उसकी रेसिपी में थोड़ी काली मिर्च भी शामिल हो. यह मिश्रण फेफड़ों को साफ रखने, सांस हल्की बनाने और PM 2.5 जैसे कणों के कारण होने वाली जलन को कम करने में मदद करता है.

जहरीली हवा का असर शरीर पर कई तरह से पड़ता है- फेफड़ों में टॉक्सिक कण जमा होते हैं, रक्त में ऑक्सीजन का स्तर गिरता है, और इम्युनिटी कमजोर पड़ने लगती है. ऐसे में हल्दी-काली मिर्च वाला दूध प्राकृतिक तरीके से शरीर को डिटॉक्स करता है और श्वसन तंत्र की रक्षा करता है. यह पेय खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और जिन लोगों को पहले से एलर्जी या दमा की समस्या है, उनके लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. नियमित रूप से सोने से पहले इसे पीने से सर्दी-खांसी में राहत मिलती है और शरीर रातभर रिपेयर मोड में चला जाता है. साथ ही, यह थकान, सिरदर्द और प्रदूषण से होने वाली सूजन को भी कम करता है.

इसकी सही रेसिपी जान लें (Turmeric Black Pepper Milk Recipe)

सामग्री:

1 कप गर्म दूध
½ चम्मच हल्दी
1 चुटकी काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच शहद या गुड़ (स्वाद के लिए)
चाहे तो 1–2 केसर के रेशे

कैसे बनाएं:
सबसे पहले दूध को हल्का गर्म करें. इसमें हल्दी और काली मिर्च मिला दें और अच्छी तरह मिक्स करें. गैस से उतारने के बाद इसमें शहद या गुड़ मिलाएं. ध्यान रखें कि शहद हमेशा हल्के गर्म दूध में ही मिलाएं, उबलते दूध में नहीं. चाहे तो स्वाद और हेल्थ बेनिफिट के लिए एक-दो केसर के रेशे भी डाल सकते हैं. यह ड्रिंक रात में सोने से 30 मिनट पहले पीएं, इससे शरीर में सूजन कम होती है और इम्युन सिस्टम मजबूत बनने लगता है.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

homelifestyle

सिर्फ दूध में हल्दी ही नहीं… साथ में मिलाएं ये चीज भी, जहरीली हवा से बचाएगी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-not-just-turmeric-milk-add-this-one-ingredient-to-protect-yourself-from-toxic-air-pollution-ws-ekl-9925973.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version