Last Updated:
How to wash green leafy vegetables: सर्दियों में ढेरों वेरायटी के साग मिलने लगते हैं. पालक, बथुआ, मेथी, सरसों का साग आदि. बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट तो ये होते हैं, लेकिन इन्हें काटना, साफ करना काफी मुश्किल काम लगता है. कई बार तो पानी में सही से ना धोएं तो मुंह में किरकिरापन महसूस होता है. ऐसे में मास्टर शेफ पंकज भदौरिया बता रही हैं हरी पत्तेदार सब्जियों को धोने का एक बेहद ही आसान सा तरीका.
Right way to wash leafy greens: सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों से सब्जी मार्केट हरा-भरा सा दिखने लगता है. ढेरों वेरायटी में हरी पत्तेदार सब्जियां बिकने लगती हैं. ताजा पालक, बथुआ, मेथी, सरसों, सहजन आदि कई तरह के साग मिलने शुरू हो जाते हैं. ये इतने पौष्टिक, स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट होते हैं कि पूछिए मत. जिन लोगों को साग खाना पसंद है, वे हर दिन इसे बनाकर खाना पसंद करते हैं. हां, साग के साथ एक समस्या इन्हें काटने, धोने में आती है, क्योंकि इन पत्तों में मिट्टी चिपके होते हैं. कीड़े भी होते हैं. ऐसे में इन्हें पानी में सही से साफ न किया तो फिर खाने में मुंह में किरकिरा सा महसूस होता रहता है. इन साग को धोने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. सिर्फ एक या दो बार धोने से काम नहीं चलेगा, बल्कि साग धोने का सही तरीका आपको जरूर आना चाहिए.
मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे साग धोने का सही तरीका बता रही हैं. तो चलिए जानते हैं किस तरह से पालक, सरसों, बथुआ या फिर कोई भी साग को काटने, पकाने से पहले धोना चाहिए.
हरी पत्तेदार सब्जियों को साफ करने का तरीका
आपने पालक, सरसों, बथुआ या फिर कोई भी साग खरीदा है और इसमें मिट्टी काफी लगी हुई है तो सिर्फ एक-दो बार पानी से धोने से काम नहीं चलेगा. यदि अधिक मात्रा में साग है तो आप एक बड़ा सा बर्तन लें. इस बर्तन में पानी भर लें. इन पत्तेदार सब्जियों को धोने का सही तरीका है कि आप उन्हें एक पानी से भरे कटोरे में डुबाकर रखें. फिर हाथों से पकड़ कर साग को ऊपर उठाएं. अब पानी को गिरा दें. उसमें साफ पानी डालें और फिर से साग को पानी में डुबाएं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-how-to-wash-green-leafy-vegetables-like-palak-bathua-sarson-ka-saag-follow-1-tip-while-washing-in-water-in-hindi-ws-n-9912172.html
