Home Food shahi paneer recipe in hindi: हलवाई स्टाइल शाही पनीर की रेसिपी

shahi paneer recipe in hindi: हलवाई स्टाइल शाही पनीर की रेसिपी

0
2


Last Updated:

Shahi Paneer Recipe: शादी-ब्याह में परोसे जाने वाली शाही पनीर का स्वाद जबरदस्त होता है. यदि आप भी इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी ट्राई करें. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने हलवाई स्टाइल शाही पनीर बनाने का बिल्कुल आसान तरीका शेयर किया है.

हलवाई स्टाइल शाही पनीर की रेसिपी, एक बार बनाकर खिला दें रोज सुनने मिलेगी तारीफ

शाही पनीर मुगल किचन का चुनिंदा व्यंजनों में से एक है, जिसे खास शाही मेहमानों के खातिरदारी में परोसा जाता था. अब भारतीय रेस्टॉरेंट की एक फेमस डिश है. उतरी भारत में शादी-ब्याह जैसे बड़े फंक्शन में इसे एक जरूरी व्यंजन के रूप में शामिल किया जाता है.

Generated image
वैसे तो शाही पनीर को बनाने के कई तरीके हैं. लेकिन हलवाई इसे थोड़ा डिफरेंट स्टाइल में बनाते हैं, जिससे इसका स्वाद रेस्टॉरेंट से ज्यादा पसंद किया जाता है. इसकी रेसिपी मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, जिसे आप यहां सीख सकते हैं.

सामग्री
3 प्याज
500 ग्राम टमाटर
25 ग्राम खरबूजे के बीज (मगज)
25 ग्राम काजू
2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
100 ग्राम खोया
1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच तीखी मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
4-5 हरी इलायची
2 तेज पत्ते
2 इंच दालचीनी
1 छोटा चम्मच शाही जीरा
1 जावित्री का फूल
2 बड़े चम्मच टोमेटो केचप
1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
200 मिली क्रीम
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार

Generated image

विधि
– शाही पनीर बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को बारीक काट लें.फिर उन्हें मीडियम आंच पर तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. निकालकर अलग रख दें.
– अब टमाटर को मोटा-मोटा काट लें. टमाटर, काजू, खरबूजे के बीज, तेज पत्ता एक पैन में डालें. 1 कप पानी डालें. ढककर तब तक पकाएं जब तक टमाटर अच्छी तरह पककर नरम न हो जाएं. तेज पत्ता निकाल दें और मिश्रण को ठंडा करें और बारीक प्यूरी बना लें.
– एक पैन में 3 बड़े चम्मच तेल गरम करें. इसमें जीरा डालें, फिर इलायची और जावित्री डालें. चटकने दें और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. तब तक पकाएं जब तक अदरक-लहसुन का पेस्ट खुशबूदार और हल्का सुनहरा न हो जाए.
– अब टमाटर का पेस्ट डालें और बीच-बीच में चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक तेल ऊपर न आ जाए.
– पिसे मसाले, कसा हुआ खोया, कुचले हुए तले हुए प्याज, 2 कप पानी, स्वादानुसार नमक डालें, उबाल आने दें और फिर आंच कम कर दें.
– 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक तेल ऊपर न आ जाए.
– फिर पनीर को त्रिकोणीय आकार में काट लें. पनीर को ग्रेवी में डालें. क्रीम, कसूरी मेथी डालें मिलाएं और 3-4 मिनट तक पकाएं.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

हलवाई स्टाइल शाही पनीर की रेसिपी, एक बार बनाकर खिला दें रोज सुनने मिलेगी तारीफ


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-shahi-paneer-recipe-in-hindi-halwai-style-shahi-paneer-recipe-make-it-receive-compliments-every-day-ws-e-10126559.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here