धनबाद: झारखंड के धनबाद में झरिया का इलाका यूं तो कोयले के लिए प्रसिद्ध है. लेकिन, यहां पर मिलने वाली चाट भी कम नहीं. इस चूरमूर चाट और आलू कट्टा का स्वाद यहां के लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है. मात्र 20 रुपये में मिलने वाला ये स्वादिष्ट नाश्ता यहां के लोगों का दिल जीत रहा है. खोपचा मालिक किशोर बताते हैं कि उनकी चाट और आलू कट्टे में प्याज-लहसुन का उपयोग नहीं किया जाता, इसके बावजूद इसका स्वाद लाजवाब है.
किशोर का मानना है कि उनकी चाट की खासियत, उसकी क्वालिटी और क्वांटिटी ही लोगों का दिल जीत रही है. कहा, “हमने हमेशा यही कोशिश की कि हमारे ग्राहक को कम दाम में बेहतरीन स्वाद और भरपूर मात्रा मिले. एक बार जो ग्राहक यहां आकर चुरमुर चाट या आलू कट्टा खा लेता है, वह बार-बार आने का मन बनाता है.” खास बात ये कि इनकी चाट में प्याज लहसुन का उपयोग बिलकुल नहीं होता है.
छोटा सा ठिकाना, लगी रहती है भीड़
किशोर ने बताया, इस स्वादिष्ट चाट को तैयार करने के लिए वह कई तरह के मसाले और सामग्री मिलाते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. उनके अनुसार, “ग्राहक का संतोष ही हमारी प्राथमिकता है. अगर वे एक बार खुश हो गए, तो वे बार-बार लौटकर आएंगे और हमारा कारोबार भी बढ़ेगा.” झरिया के इस छोटे से ठिकाने पर किशोर की मेहनत और ग्राहकों के लिए सस्ती कीमत में स्वादिष्ट नाश्ता देने की चाहत ही इस दुकान की सफलता का राज है.
FIRST PUBLISHED : November 8, 2024, 19:06 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-street-food-jharia-churmur-chaat-aloo-katta-this-dish-prepare-without-onion-and-garlic-local18-8819523.html
