रांची. रांची में खासतौर पर एक स्टॉल लगता है, जिसका नाम है विष कन्या. संचालक भारती बताती हैं, मुझे घर में लोग विष कन्या बोलते हैं, क्योंकि वह जो भी इच्छा करते हैं, उनकी थाली में मैं तुरंत बनाकर उन्हें परोस देती हूं. ऐसे में मैं खास चाय और खास लिट्टी बनाती हूं. इसके अलावा चिकन और दही वड़े की भी कई सारी वैरायटी हैं. ऐसे में मेरे हाथ का बना ये सारा खाना खाने के लिए लोग कई बार तो 30 किलोमीटर दूर से आते हैं.
2 घंटे में सब खत्म
साथ ही, 2 घंटे में ही सब कुछ खत्म हो जाता है. शाम के स्नैक्स के लिए यह जगह लोगों की परफेक्ट जगह मानी जाती है. शाम में अगर किसी को भूख लगी तो वे यहां दौड़े चले आते हैं, क्योंकि यहां नॉनवेज से लेकर वेज वालों के लिए परफेक्ट विकल्प उपलब्ध रहता है. लिट्टी का एक साइज इतना बड़ा होता है कि एक ही खाकर आपका पेट भर जाएगा. इसके अलावा लिट्टी और चिकन दोनों का कॉम्बिनेशन भी रहता है.
बुजुर्गों के फेवरेट दही वड़े
दही वड़े खाने के लिए खासतौर पर बुजुर्ग आते हैं. भारती बताती हैं कि हमारे पास ऐसे दही वड़े मिलते हैं, जैसे आपकी दादी-नानी बनाती हों. मेरे घर में यह मेरी मां बनाती हैं. किसी तरह की कोई बाहरी चीज की मिलावट नहीं होती. एकदम शुद्ध उड़द दाल से बनकर तैयार होता है और दही इतना गाढ़ा होता है कि इसमें थोड़ा सी क्रीम भी मिली होती है.
लेकिन यह घर का ही होता है और इसकी जो स्पेशल मीठी खजूर की चटनी होती है, वह भी हम खुद बनाते हैं. यही कारण है कि ऐसा टेस्ट आपको कहीं नहीं मिलेगा. इसे खाने के लिए खासतौर पर बुजुर्ग 20 किलोमीटर दूर से आते हैं.
बिलकुल घर जैसा लेगपीस
साथ ही, अगर आपको सिर्फ और सिर्फ लेग पीस खाने का मन है, एकदम घर के स्टाइल में बना हुआ, तो भी आप यहां आ सकते हैं. यहां पर मसाला लेग पीस मिलता है. मसाला एकदम घर का सिलौट में पिसा हुआ होता है. मात्र 2 घंटे में 5 किलो तक की खपत हो जाती है. अब आप समझ सकते हैं कि डिमांड कैसी रहती होगी. कई बार लोग फोन करके बोलते हैं कि मेरे लिए 10 पीस बचाकर रखिए, हम लोग पहुंच रहे हैं.
पूरा शुद्धता के साथ तैयार
इसके अलावा, यहां का लिट्टी खाएंगे तो आपको घर की याद आ जाएगी. एकदम आपके सामने ही लिट्टी बनता है और तला जाता है. यही कारण है कि लोगों को यहां की शुद्धता पर ज्यादा भरोसा है. तेल भी बिल्कुल सामने ही डाला जाता है, ब्रांड भी देखा जा सकता है. यही वजह है कि यह स्टॉल फिलहाल काफी हिट हो रहा है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-famous-food-stall-vish-kanya-special-litti-chicken-dahi-vada-bumper-sale-local18-ws-l-10114410.html
