Last Updated:
घर पर बिना तंदूर के गैस पर तंदूरी चिकन बनाने के लिए सबसे जरूरी है सही मैरिनेशन, जिसमें दही, नींबू का रस, अदरक-लहसुन पेस्ट और तंदूरी मसालों को अच्छे से मिलाकर चिकन को कम से कम 6–8 घंटे तक मेरिनेट किया जाए. इसके बाद भारी तले वाली कढ़ाही या पैन में धीमी आंच पर चिकन को पकाएं, ताकि वह अंदर तक सॉफ्ट और जूसी रहे.
घर पर तंदूरी चिकन का नाम सुनते ही लोगों को लगता है कि इसके लिए तंदूर या ओवन जरूरी है. लेकिन सही तरीके, मसालों और कुछ स्मार्ट टिप्स के साथ आप इसे आसानी से अपनी नॉर्मल गैस पर भी बना सकते हैं. घर का बना तंदूरी चिकन न सिर्फ ज्यादा हेल्दी होता है, बल्कि इसका स्वाद भी किसी रेस्टोरेंट से कम नहीं लगता. आइए जानें बिना तंदूर के तंदूरी चिकन बनाने का आसान तरीका और कुछ काम की ट्रिक्स.
सबसे पहले चिकन को सही तरह से मैरिनेट करना बेहद जरूरी है. इसके लिए 1 किलो चिकन लें और उसमें डीप कट लगा दें ताकि मसाले अंदर तक जाएं. अब एक बाउल में गाढ़ा दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल या मक्खन मिलाने से चिकन ज्यादा जूसी बनता है. चाहें तो नैचुरल लाल रंग के लिए चुकंदर का रस या कश्मीरी मिर्च का पेस्ट भी डाल सकते हैं. चिकन को इस मैरिनेशन में कम से कम 6 से 8 घंटे या रातभर के लिए फ्रिज में रखें. ज्यादा समय तक मैरिनेट करने से तंदूरी फ्लेवर बेहतर आता है.
अब बात आती है गैस पर पकाने की. इसके लिए एक भारी तले की कढ़ाही या पैन लें. नीचे मोटा तवा रखें ताकि सीधी आंच चिकन तक न पहुंचे. ऊपर एक स्टील की जाली या रैक रखें और उस पर मैरिनेट किया हुआ चिकन सजा दें. ढक्कन लगाकर बहुत धीमी आंच पर पकाएं. बीच-बीच में चिकन पलटते रहें ताकि दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाए. अगर आपके पास जाली नहीं है, तो सीधे नॉन-स्टिक पैन में भी बना सकते हैं, बस आंच धीमी रखें और तेल बहुत कम इस्तेमाल करें.
तंदूरी चिकन की पहचान उसका स्मोकी फ्लेवर होता है. इसके लिए एक खास ट्रिक अपनाएं. एक छोटा कटोरा लें, उसमें जलता हुआ कोयला रखें और उस पर 1 चम्मच घी डाल दें. जैसे ही धुआं उठे, उस कटोरे को चिकन के बीच रखें और तुरंत ढक्कन बंद कर दें. 5 से 7 मिनट बाद ढक्कन हटाएं. इससे तंदूर जैसा स्मोकी टेस्ट आ जाएगा. यह स्टेप ऑप्शनल है, लेकिन स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-tricks-and-smart-tips-to-make-tandoori-chicken-on-gas-ws-ekl-9962137.html
