Last Updated:
Til Revdi Recipe: सर्दियों में तिल और गुड़ से बनी पारंपरिक मिठाइयों का खास महत्व होता है. तिल के लड्डू के अलावा रेवड़ी भी एक लोकप्रिय विंटर स्पेशल स्वीट है, जो शरीर को गर्म रखती है. तिल की रेवड़ी कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होती है. यह हड्डियों को मजबूत करने, पाचन सुधारने और इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक मानी जाती है.

तिल की रेवड़ी एक पारंपरिक और लोकप्रिय मिठाई है, जो खासतौर पर सर्दियों के मौसम में बनाई जाती है. इसे सर्दियों में बेहद पसंद किया जाता है. यह मिठाई न सिर्फ स्वाद के लिए, बल्कि ऊर्जा और गर्माहट देने वाले गुणों के लिए भी जानी जाती है. गुड़ और तिल का मेल इसे पौष्टिक बनाता है, वहीं इसकी कुरकुरी बनावट हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.

मकर संक्रांति, लोहड़ी और अन्य त्योहारों पर तिल की रेवड़ी का विशेष महत्व होता है. इसे बनाना थोड़ा धैर्य और सही तकनीक मांगता है, लेकिन जब घर पर बनी रेवड़ी तैयार होती है तो उसका स्वाद बाजार की रेवड़ी से कहीं ज्यादा शुद्ध और स्वादिष्ट होता है. सही चाशनी और सही फोल्डिंग से रेवड़ी का रंग हल्का और टेक्सचर ग्लासी बनता है.

ग्रामीण सरोज देवी ने बताया की तिल की रेवड़ी बनाना आसान है, लेकिन थोड़ी मेहनत लगती है. इसको बनाने के लिए आवश्यक सामग्री में गुड़ 400 ग्राम, चीनी आधा कप,पानी ¼ कप, नींबू का रस ¼ छोटा चम्मच,गुलाब जल आधा छोटा चम्मच, देसी घी तीन छोटे चम्मच, हिमालयन पिंक सॉल्ट तीन चुटकी, सफेद तिल तीन कप लेना है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

सबसे पहले एक कढ़ाई में गुड़, चीनी, पानी, नींबू का रस, गुलाब जल और एक चुटकी पिंक सॉल्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इसे धीमी आंच पर उबालें और 2 से 3 मिनट तक पकाएं जब तक गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए. इसके बाद इसमें देसी घी डालें और लगातार चलाते हुए चाशनी बनने तक पकाएं. चाशनी की जांच के लिए ठंडे पानी में थोड़ी सी चाशनी डालें अगर वह सख्त होकर गेंद जैसी बन जाए तो चाशनी तैयार है. चासनी बनने के बाद महत्वपूर्ण ध्यान यह रखना है की चाशनी तैयार होते ही जल्दी काम करें क्योंकि यह जल्दी सख्त हो जाती है. जलने से बचने के लिए हीट रेसिस्टेंट ग्लव्स पहन सकते हैं और हाथ व औजारों को घी से चिकना रखें.

अब चिकनी की हुई सिलिकॉन मैट पर मिश्रण डालें और 1 मिनट ठंडा होने दें. फिर ग्रीस्ड स्क्रैपर से 8 से 10 मिनट तक लगातार फोल्ड करें जब तक मिश्रण हाथ से छूने लायक न हो जाए. इसके बाद इसे 4 से 5 मिनट तक स्ट्रेच और फोल्ड करते रहें, जब तक यह हल्का रंग, ग्लासी और लचीला न हो जाए. अब इसे छोटे टुकड़ों में काटकर अलग कर लें. दूसरी ओर, कढ़ाई में तिल को धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक ड्राई रोस्ट करें और गैस बंद कर दें. अब कटे हुए गुड़ के टुकड़ों को तिल में डालकर अच्छी तरह कोट करें. पूरी तरह ठंडा होने दें और एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. यह रेवड़ी एक महीने तक सुरक्षित रहती है.

तिल की रेवड़ी शरीर को ऊर्जा देने वाली मिठाई है. तिल कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं. गुड़ पाचन सुधारता है, खून की कमी दूर करने में मदद करता है और इम्युनिटी बढ़ाता है. सीमित मात्रा में तिल की रेवड़ी का सेवन स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभकारी होता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-til-revdi-winter-traditional-sweet-recipe-health-benefits-local18-10004691.html

















