Home Food Tomato Halwa Recipe। टमाटर का हलवा रेसिपी

Tomato Halwa Recipe। टमाटर का हलवा रेसिपी

0
0


Tomato Halwa Recipe: टमाटर का नाम सुनते ही दिमाग में सब्जी, सलाद, सूप या चटनी ही आती है. हर रसोई में टमाटर रोज इस्तेमाल होता है और खाने का स्वाद तुरंत बढ़ा देता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही साधारण सा टमाटर एक शानदार मिठाई भी बन सकता है? सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है, मगर यकीन मानिए, टमाटर का हलवा स्वाद में इतना मजेदार होता है कि पहली बार खाने वाला पहचान ही नहीं पाता कि यह टमाटर से बना है. इसमें हल्की सी खटास और मीठापन मिलकर ऐसा स्वाद बनाते हैं जो मुंह में घुल जाता है. ऊपर से घी, मेवे और खुशबूदार चीजें इसे और खास बना देती हैं. घर पर मेहमान आए हों, कुछ नया बनाने का मन हो, या त्योहार में अलग मिठाई ट्राई करनी हो -टमाटर का हलवा बढ़िया ऑप्शन है. इसे बनाना भी उतना मुश्किल नहीं जितना नाम सुनकर लगता है.

टमाटर का हलवा बनाने की सामग्री
-टमाटर – 10 से 12
-चीनी – 2 कप
-घी – आधा कप
-काजू – 20
-किशमिश – 2 चम्मच
-हरी इलायची – 6
-लौंग – 4
-तुलसी पत्ते – चौथाई कप
-गुलाब की पंखुड़ियां – चौथाई कप
-खाने वाला कपूर – एक चुटकी

बनाने की विधि
1. सबसे पहले टमाटर अच्छे से धो लें. हर टमाटर के नीचे हल्का सा कट लगा दें. अब एक बर्तन में पानी उबालें और टमाटर को 2-3 मिनट उसमें डालकर हल्का उबाल लें. इससे छिलका आसानी से उतर जाएगा.

2. उबले टमाटर बाहर निकालें, ठंडा होने दें, फिर छिलका हटा दें. टमाटर के बीज निकालकर उसे बारीक काट लें. जो गूदा और जूस निकले, उसे फेंकना नहीं है, वही हलवे का असली स्वाद देगा.

3. अब इलायची को चीनी के साथ पीसकर बारीक पाउडर बना लें और छानकर अलग रख दें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4. एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें. उसमें काजू और किशमिश डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. निकालकर अलग रख दें.

5. अब चीनी में आधा कप पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं और चाशनी बनाएं. जब चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच एक पतली सी तार जैसी बनने लगे, तब समझ लें कि चाशनी तैयार है.

Tomato Halwa Recipe

6. दूसरी कढ़ाई में घी गर्म करें. उसमें लौंग डालें. हल्की खुशबू आते ही कटे टमाटर और उनका गूदा डाल दें. मध्यम आंच पर पकाते रहें. टमाटर धीरे-धीरे गलेंगे और पानी छोड़ेंगे. पकाते रहें जब तक ज्यादा पानी सूख न जाए.

7. अब आंच थोड़ी तेज करें और तैयार चाशनी धीरे-धीरे इसमें मिलाएं. ध्यान रखें, एकदम से न डालें, वरना छींटे पड़ सकते हैं. फिर आंच धीमी कर दें और लगातार चलाते रहें.

8. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे और कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगे, तब समझिए हलवा सेट हो रहा है. अब इलायची-चीनी पाउडर, तुलसी पत्ते, गुलाब की पंखुड़ियां और एक चुटकी खाने वाला कपूर डालें. अच्छे से मिलाएं.

Tomato Halwa Recipe

9. अंत में भूने काजू और किशमिश डालकर मिक्स करें. गैस बंद करें. हलवा गरम भी स्वादिष्ट लगता है और हल्का ठंडा होने पर भी बढ़िया लगता है.

काम की टिप्स
-लाल और पके टमाटर ही लें, तभी रंग और स्वाद अच्छा आएगा.
-चाशनी ज्यादा गाढ़ी न करें, वरना हलवा सख्त हो सकता है.
-कपूर बहुत कम डालें, सिर्फ खुशबू के लिए.
-चाहें तो ऊपर से थोड़ा और घी डालकर सर्व कर सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-unique-tomato-halwa-recipe-sweet-and-tangy-dessert-ws-ekl-10133007.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here