Home Food top 5 samosa spots in deoghar masaladar to chinese taste

top 5 samosa spots in deoghar masaladar to chinese taste

0
1


Last Updated:

Best samosa shops in Deoghar: देवघर में समोसे के दाम आजकल किलो के भाव दौड़ रहे हैं. लेकिन कुछ दुकानों पर अभी भी 10 के 4 पीस की पुरानी परंपरा कायम है. इन टॉप 5 समोसा स्पॉट्स पर मिलेगा चटपटा स्वाद, कुरकुरापन और कम कीमत का बेहतरीन नाश्ता.

ठंड मे चाय और समोसा का कॉम्बिनेशन है जबरजस्त

यदि आप समोसा खाने के शौकीन हैं. तो पहुंच जाइए देवघर की वृन्दावन दुकान. यहां सिर्फ आलू का नहीं बल्कि तरह तरह के चायनीज समोसा भी बनाया जाता है.  इस दुकान मे बनने वाले समोसे की खास बात समोसे के अंदर मसाला जो बेहद क्रिसपी और मसालेदार होता है. यहां पर 20 रुपए जोड़ा समोसा मिलता है.

देवघर के कई समोसा दुकान है प्रचलित

वही देवघर में भी कई ऐसी दुकानें है जो अपने समोसे के लिए बेहद प्रचलित है. कोई समोसे दुकान अपने मसालेदार आलू समोसा के लिए प्रचलित है तो कहीं समोसे की दुकान में किलो के भाव से समोसे दिए जाते हैं.

देवघर के पांच समोसा दुकान

आज हम आपको देवघर के पांच ऐसे समोसे की दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अगर देवघर पूजा आराधना करने के लिए पहुंच रहे हैं, तो इन दुकानों में जाकर समोसे का आंनद जरूर ले. इन दुकानों में समोसे चूल्हे से निकल नहीं पाते जादू की तरफ चूल्हे से निकल नहीं पाते जादू की तरह बिक जाते हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

इस दुकान मे मिलता है कीलों के भाव समोसा

देवघर में बीकानेर स्वीट्स ने समोसा को किलो में बेचा जाता है. यहाँ एक किलो समोसा की कीमत 160 रुपये तय की गई है. यानी लगभग 60-70 समोसे आपको एक बार में 160 रुपये देकर मिल जाएंगे. हिसाब से देखें तो एक समोसा करीब 2.50 रुपये का पड़ रहा है.

देवघर का दुखिया बाबा समोसा

देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 400 मीटर की दूरी पर एक इलाका है. जिसे बैद्यनाथ लेन कहा जाता है. बैद्यनाथ लेने में दुखिया बाबा समोसे के नाम से फेमस इस समोसे के दुकान पर खरीदारी के लिए भीड़ सुबह से शाम तक लगी रहती है. आज भी बढ़ती महंगाई में इस दुकान में ग्राहकों को 10 रुपए के चार समोसे परोसे जाते हैं.

देवघर के वृन्दावन समोसा दुकान

यदि आप समोसा खाने के शौकीन हैं, तो पहुंच जाइए देवघर का वृन्दावन दुकान. यहां सिर्फ आलू का नहीं बल्कि तरह तरह के चायनीज समोसा भी तैयार किया जाता है. इस दुकान में बनने वाले समोसे की खास बात समोसे के अंदर मसाला जो बेहद क्रिसपी और मसालेदार होता है. यहां पर 20 रुपए जोड़ा समोसा मिलता है.

देवघर का माखन चोर का समोसा

देवघर के अवंतिका गली में स्थित माखन चोर समोसे वाला का है, जो दिखने में बड़ा ही साधारण शॉप है. लेकिन अंतर समोसे की क्वांटिटी देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. क्योंकि एक-एक बार में यहां पर 200 समोसे तैयार किए जाते है. यह सभी 2 घंटे के अंदर चट भी हो जाते हैं. दिन भर में करीब 700 से 800 समोसे बनाया जाता है. यहां देवघर के अलग-अलग जगह से लोग घूमने आते हैं और समोसा का आनंद लेते हैं.

अवंतिका का समोसा का दुकान

देवघर का अवंतिका का समोसा काफी मशहूर है. खासकर टावर चौक के पास स्थित अवंतिका मिष्ठान भंडार का समोसा कुरकुरा, मसालेदार और सस्ता होता है. जिसे लोग दूर-दूर से चखने आते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ अपनी स्वच्छता और मंदिर के पास होने के कारण भी पसंदीदा है. पहले ये 05 रुपए के एक समोसा दिया जाता था, लेकिन अब 10 रुपए के एक समोसे दिया जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कहीं किलो के भाव तो कहीं 10 के 4 पीस! ये है देवघर के टॉप 5 समोसा स्पॉट


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-top-5-samosa-spots-in-deoghar-masaladar-to-chinese-taste-local18-ws-l-9936193.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here