Home Food Unique recipe for making Gulab Jamun from bread

Unique recipe for making Gulab Jamun from bread

0
1


Last Updated:

Bread Gulab Jamun Recipe: मिठाई किसे नहीं पसंद है? हर कोई मिठा खाना पसंद करता है. ऐसे में आज हम आपको यूं कहें कि आप चुटकियों में अपने घर पर बिना छेना के ही मिठाई बना सकते हैं. हम आपको इस खबर में उसकी पूरी टिप्स बताने जा रहे हैं कि कैसे आप कम समय में और कम खर्चे में अपने घर पर बिना छेना के ही गुलाब जामुन बना सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: मिठाई किसे नहीं पसंद है? हर कोई मिठा खाना पसंद करता है. ऐसे में आज हम आपको यूं कहें कि आप चुटकियों में अपने घर पर बिना छेना के ही मिठाई बना सकते हैं, तो आपको कुछ अजीब सा लगेगा. लेकिन आज हम आपको इस खबर में उसकी पूरी टिप्स बताने जा रहे हैं कि कैसे आप कम समय में और कम खर्चे में अपने घर पर बिना छेना के ही गुलाब जामुन बना सकते हैं.

गुलाब जामुन एक लोकप्रिय मिठाई है जो भारतीयों के दिलों में बसती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप ब्रेड से भी गुलाब जामुन बना सकते हैं? जी हां, यह एक अनोखा और स्वादिष्ट विकल्प है जो आपके खाने को एक नया स्वाद देगा.

सामग्री:
6 ब्रेड, 1/2 कप दूध, 1 गिलास पानी, 1 गिलास चीनी, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 4 चम्मच घी

जानें बनाने की विधि:
सबसे पहले, ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके कोई बर्तन में रख लें. फिर उसमें थोड़ी सी दूध डालकर उसको अच्छे से हाथ से मिला लें, ताकि आटा के तरह गूथ जाए. उसे आधा घंटा के लिए छोड़ दें. हाथों के सहारे छोटी-छोटी लोई जैसी गोल-गोल बना कर रख लें. गैस चूल्हा पर एक कढाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी घी डालकर उस ब्रेड की गोली को अच्छे से फ्राई करें. जब तक कि वह पूरे तरीके से लाल ना हो जाए. जब गुलाब जामुन लाल हो जाए तो उसे एक बर्तन में निकाल कर रख लें.

चासनी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में एक गिलास पानी लेकर उसमें एक गिलास चीनी डालकर गैस चूल्हा पर चढ़कर उसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें. जब पानी से अच्छी उबाल आने लगे तब उसमें इलायची पाउडर या फिर खड़ा इलायची भी आप डाल सकते हैं. जब हाथों पर पानी और चीनी का मिश्रण चिपकने लगे तब आप उस चासनी को नीचे उतार सकते हैं. फिर उसमें फ्राई किए हुए गुलाब जामुन को डालकर 4 घंटे के लिए छोड़ दें, ताकि गुलाब जामुन के अंदर अच्छे से चीनी का गोल जा सके. फिर आप अपने परिवार के साथ इस नए साल में ब्रेड के गुलाब जामुन का आनंद ले सकते हैं.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homelifestyle

छेना नहीं, नो टेशन! ब्रेड से बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन, स्वाद-तारीफ दोनों फुल


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-unique-recipe-for-making-gulab-jamun-from-bread-local18-ws-kl-10005750.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here