Agency:NEWS18DELHI
Last Updated:
Delhi Viral Food: वैसे तो आपने दिल्ली में कई तरह के फूड का स्वाद लिए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी नींबू के पराठे का स्वाद लिया है. अगर नहीं तो आपको चांदनी चौक के फेमस पराठे वाली गली में आना होगा. यहां ग्राहकों को…और पढ़ें
Viral Food! दिल्ली का वायरल नींबू और टमाटर परांठा
हाइलाइट्स
- चांदनी चौक में नींबू और टमाटर पराठा फेमस है.
- 130 साल पुरानी दुकान पर पराठे की कई वैरायटी मिलती हैं.
- दुकान सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहती है.
दिल्ली: पुरानी दिल्ली में तमाम ऐसी जगहें हैं, जहां पर खान-पान के कई वैरायटी उपलब्ध हैं. स्वाद के शौकीनों ने यहां कई तरह के पराठे खाए होंगे, लेकिन क्या आपने यहां मिलने वाले नींबू के पराठे खाये हैं. चांदनी चौक के फेमस पराठे वाली गली में फूड लवर्स को कई तरह के पराठे खाने को मिलेंगे. यहां मिलने वाला नींबू और टमाटर का पराठा सबसे चर्चित आइटम में से एक है. इस अनोखे पराठे को खाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है.
यहां दुकान पर काम करने वाले चंदू ने बताया कि वह यहां पर 7 साल से काम कर रहा है. इस दुकान की पंडित बाबू राम देवी दयाल ने 130 वर्ष पहले नींव रखी थी. उनके नाम पर ही इस दुकान का नाम रखा गया है. यहां के पराठे खत्म हो जाते है, लेकिन इसको खाने के लिए आने वाले ग्राहकों की भीड़ खत्म नहीं होती है.
जानें नींबू पराठा की रेसिपी
नींबू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कटे हुए आलू लिए जाते हैं. कटे हुए आलू में नींबू का मसाला और मिर्च मिलाया जाता है. फिर इसे बेल कर इसके पराठे बनाए जाते हैं और कड़ाही में गर्म तेल में अच्छी तरह फ्राई किया जाता है. इसके बाद इसे ग्राहकों को खाने के लिए सर्व किया जाता है.
वहीं, टमाटर के पराठे के लिए पहले टमाटर को काट कर एक कटोरी में डाला जाता है. फिर इसमें कुछ मसाले और मिर्च के साथ मिक्स किया जाता है. इसे भी बेल कर पराठा बना लिया जाता है और गर्म तेल में तल कर और करारा बना लिया जाता है. फिर इस पराठे को आलू मेथी की सब्जी, आलू मटर की सब्जी, मीठी चटनी, हरी चटनी, मूली और गाजर के अचार के साथ खाने के लिए परोसा जाता है.
जानें यहां के पराठों की वैरायटी
नींबू और टमाटर के अलावा यहां पर आपको और भी कई तरह के पराठे मिल जाएंगे. इनमें गोभी पराठा, पनीर पराठा, मूली पराठा, दाल पराठा, पापड़ पराठा, मटर पराठा, पुदीना पराठा, रबड़ी पराठा, खोया पराठा, मेवा पराठा, बदाम पराठा, काजू पराठा, किशमिश पराठा, मिर्ची पराठा, पनीर तंदूरी पराठा, चांप, तंदूरी पराठा समेत अन्य तरह के पराठे शामिल हैं. यहां एक पराठे का दाम 90 रुपए से लेकर 250 रुपए के बीच है.
जानें दुकान की लोकेशन
यहां पहुंचने के लिए आपको दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से चांदनी चौक स्टेशन पर उतरना होगा. गेट नंबर 5 से बाहर निकलते ही आपको पराठे वाली गली की तरफ आना होगा. यहां आपको यह फेमस दुकान दिख जाएगी. यह दुकान हफ्ते के सातों दिन सुबह 10 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक खुली रहती है.
February 19, 2025, 07:21 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-delhi-viral-food-lemon-and-tomato-parantha-people-coming-taste-chandni-chowk-paratha-gali-130-year-old-shop-local18-9043199.html
