Home Food Winter Special: सर्दी में घर पर बनाएं ये 5 हेल्दी और टेस्टी...

Winter Special: सर्दी में घर पर बनाएं ये 5 हेल्दी और टेस्टी चटनियां, इम्यूनिटी और पाचन के लिए फायदेमंद

0
1


Last Updated:

Winter Special Chutney Recipes: सर्दियों का मौसम आते ही खाने-पीने में कुछ चटपटा और पौष्टिक शामिल करने की चाह बढ़ जाती है. ठंड में पाचन को दुरुस्त रखने और खाने का स्वाद दोगुना करने में चटनियों की अहम भूमिका होती है. यही वजह है कि सर्दियों में घर पर बनी ताजी चटनियां न सिर्फ स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होती हैं. आइए जानते हैं सर्दियों में जरूर ट्राई की जाने वाली 5 खास चटनियों के बारे में, जो आसानी से घर पर बनाई जा सकती हैं.

तिल को सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है. तिल की चटनी शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है. इसे बनाने के लिए तिल को हल्का भूनकर उसमें लहसुन, हरी मिर्च, नमक और नींबू का रस मिलाया जाता है. यह चटनी कैल्शियम से भरपूर होती है और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.

सर्दियों में मूली हर घर में आसानी से मिल जाती है. मूली की चटनी बनाने के लिए मूली के पत्ते या कद्दूकस की हुई मूली में हरी मिर्च, अदरक और नींबू मिलाया जाता है. यह चटनी पाचन को बेहतर बनाती है और भारी खाने के बाद खासतौर पर फायदेमंद रहती है.

आंवला विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है. सर्दियों में आंवला चटनी को डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. उबले हुए आंवले में धनिया, हरी मिर्च और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर स्वादिष्ट चटनी तैयार की जा सकती है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

यह चटनी सालभर पसंद की जाती है, लेकिन सर्दियों में यह ताज़गी का एहसास कराती है. धनिया, पुदीना, अदरक, हरी मिर्च और नींबू से बनी यह चटनी न केवल स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सर्दी-खांसी में भी राहत देती है.

सर्दियों में मिलने वाला अमरूद स्वाद और पोषण का खजाना होता है. अमरूद की चटनी बनाने के लिए कटे हुए अमरूद में हरी मिर्च, अदरक, काला नमक और नींबू का रस मिलाया जाता है. यह चटनी फाइबर से भरपूर होती है, पाचन को बेहतर बनाती है और ठंड के मौसम में सेहतमंद विकल्प साबित होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दी में घर पर बनाएं ये 5 हेल्दी और टेस्टी चटनियां, खाने का बढ़ा देंगी स्वाद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-winter-special-chutney-recipes-5-special-chutneys-that-add-flavor-and-health-benefits-in-winter-local18-10000157.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version