Home Lifestyle Health अंडा या अंडे का सफेद भाग? किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, कौन...

अंडा या अंडे का सफेद भाग? किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, कौन सा खाना सबसे बेहतर, एक्सपर्ट से जानें – Uttar Pradesh News

0
2


Last Updated:

Benefits of egg yolk and egg: अंडे को सुपरफूड कहा जाता है. इसका न केवल स्वाद बेहद कमाल का होता है, बल्कि अंडे में बॉडी के लिए जरूरी कई पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ऐसे में जब बात फिटनेस और मसल्स बिल्डिंग की हो और अंडे का जिक्र न हो, ऐसा शायद ही कभी होता है. हालांकि, अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि पूरा अंडा खाना बेहतर है या केवल सफेद भाग? इसके अलावा दोनों में से किस में ज्यादा प्रोटीन होता है और कौन सा सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है. आइये आपको बताते है सबकुछ.

LOCAL 18

अंडे को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है. यह एक सस्ता और आसानी से मिलने वाला खाद्य पदार्थ है, जिसे दुनियाभर में लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं.

LOCAL 18

अंडे का सफेद हिस्सा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, वहीं जर्दी यानी पीला भाग कई अन्य पोषक तत्वों का खजाना है. बावजूद इसके, अक्सर लोग इसे खाने से कतराते हैं. दरअसल यह पीला भाग यानी कि जिसे अंडे की जर्दी कहा जाता है.य ह भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है.

LOCAL 18

अंडे का सफेद हिस्सा मुख्य रूप से प्रोटीन से भरपूर होता है. इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल न के बराबर होते हैं, इस कारण जिम करने वाले लोग या फिटनेस प्रेमी इसे ज्यादा पसंद करते हैं. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने, शरीर में ऊर्जा बनाए रखने और वजन संतुलित रखने में मददगार होता है. खासकर बच्चों और खिलाड़ियों के लिए यह एक बेहतरीन प्रोटीन सोर्स है.

LOCAL 18

ज्यादातर लोग अंडे की जर्दी से दूरी बनाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. लेकिन सच यह है कि जर्दी में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं.

LOCAL 18

अंडे की जर्दी में विटामिन A, D, E और K मौजूद होते हैं. इतना ही नहीं, जर्दी में कोलाइन नामक पोषक तत्व भी होता है. जो दिमागी विकास और याददाश्त के लिए बेहद जरूरी है. यह हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं.

LOCAL 18

अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं तो रोजाना 1–2 अंडे जर्दी सहित खा सकते हैं. यह आपकी डाइट में संतुलित पोषण जोड़ता है. हां, अगर आपको पहले से ही कोलेस्ट्रॉल या हार्ट से जुड़ी समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही तय करें कि आपको कितने अंडे खाने चाहिए.

LOCAL 18

संतुलित मात्रा में अंडा खाने से न सिर्फ शरीर को ताकत मिलती है बल्कि यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है. खासकर बच्चों को ठंडक के मौसम में जरूर अंडे खिलाना चाहिए जिससे उन्हें ठंडक से बचाने में मदद मिलेगी.साथ ही उनका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

अंडा या अंडे का सफेद भाग? किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन,कौन सा खाना सबसे बेहतर


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-whole-egg-or-egg-white-which-more-protein-benefits-of-egg-yolk-and-egg-in-hindi-local18-9651476.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here