Home Lifestyle Health अब हाई बीपी में नहीं खानी पड़ेगी दवाई, सिर्फ एक इंजेक्शन से...

अब हाई बीपी में नहीं खानी पड़ेगी दवाई, सिर्फ एक इंजेक्शन से महीने भर का आराम

0
4


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

High bp injection: ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाली दवाइयां इसे कंट्रोल तो कर देती है लेकिन इनके साइड इफेक्ट भी होते हैं.

X

कार्डियोलॉजी

कानपुर: देश भर में बड़ी संख्या में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं. आमतौर पर ऐसे मरीजों को ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखने के लिए रोजाना दो से तीन दवाएं खानी पड़ती हैं. अब बीपी के सभी मरीजों के लिए कानपुर महानगर से एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है. अब लोगों को अपना ब्लड प्रेशर ठीक रखने के लिए रोजाना दवाई खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि एक इंजेक्शन लगाने मात्र से 1 महीने तक उनका बीपी सामान्य रहेगा. इसका सफल शोध कानपुर के हृदय रोग संस्थान में हो रहा है जिसके परिणाम बेहद अच्छे सामने आए हैं. जानिए क्या है पूरा शोध.

एक इंजेक्शन से मिलेगा महीने भर बीपी में आराम

आपको बता दें कि यह इंजेक्शन रक्तचाप को सामान्य बनाए रखने का काम करता है. जिस प्रकार से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए अभी जो दवाई दी जाती हैं वह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित तो कर देती हैं लेकिन इनके साइड इफेक्ट भी होते हैं. वहीं यह इंजेक्शन इंसुलिन के तरीके से दिया जा सकता है और यह ब्लड प्रेशर मरीज के लिए संजीवनी का काम करेगा. उन्हें सिर्फ महीने में एक बार इसे लगवाना पड़ेगा और उन्हें उच्च रक्तचाप से छुटकारा मिल जाएगा.

ऐसे करता है यह काम
आपको बता दें कि एडिनोवायरस में ब्लड प्रेशर बढ़ने वाला ऐस जीन की एक आर्टिफिशियल प्रति लगा दी जाती है और उसको शरीर में इंसुलिन के तरीके लगा दिया जाता है. यह वायरस अंदर जाकर जेनेटिक मैटेरियल में मिल जाता है ऐसे में असली ऐस जीन के स्थान पर आर्टिफिशियल जीन स्थापित हो जाता है और असली जीन निष्क्रिय हो जाता है. इससे ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता है और सामान्य रहता है.

आपको बता दें इसका ट्रायल कानपुर के अलावा एम्स दिल्ली, केजीएमयू और एसजीपीजीआई लखनऊ में भी किया जाना है. कानपुर महानगर में कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अवधेश कुमार के निर्देशन में अभी यह शोध किया गया है जिसमें 25 रोगियों पर सफल ट्रायल पूरा हुआ है. इसमें 40 से 60 वर्ष के लोगों को लिया गया था. इंजेक्शन देने के बाद उनका बीपी 120/80 रहने लगा है. अब दूसरे चरण में 1,500 रोगियों को शामिल किया जा रहा है जिन पर यह शोध किया जा रहा है. यह सफल होता है तो देश ही नहीं बल्कि दुनिया के बीपी के मरीजों को बड़ा फायदा होगा.

homelifestyle

अब हाई बीपी में नहीं खानी पड़ेगी दवाई, सिर्फ एक इंजेक्शन से महीने भर का आराम

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-now-not-have-to-take-medicine-for-high-blood-pressure-just-one-injection-give-you-relief-for-month-local18-9030801.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version