Home Lifestyle Health आंख की गुहेरी से परेशान? जानिए घर पर आराम पाने का आसान...

आंख की गुहेरी से परेशान? जानिए घर पर आराम पाने का आसान तरीका, जिससे चुटकियों में मिले राहत

0
2


Last Updated:

आंख में गुहेरी या बिलनी होना बहुत आम समस्या है. अक्सर यह आंख के किनारे सूजन, दर्द और लालिमा के साथ दिखाई देती है, और कई बार यह इतनी परेशान कर देती है कि दिनभर ध्यान भटकता रहता है. लेकिन डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि घर पर एक साधारण और नेचुरल तरीका है जिससे इसे आराम से ठीक किया जा सकता है.

Bharat.one

आंख में गुहेरी या बिलनी होना बहुत आम समस्या है. अक्सर यह आंख के किनारे सूजन, दर्द और लालिमा के साथ दिखाई देती है. कई बार यह इतनी परेशान कर देती है कि दिनभर ध्यान भटकता रहता है. लेकिन डरने की जरूरत नहीं है. घर पर एक साधारण और नेचुरल तरीका है जिससे इसे आराम से ठीक किया जा सकता है – गुनगुने पानी की पट्टी (Warm Compress). इसे मैंने खुद आज़माया है, मुझे भी बहुत ज़्यादा बिलनी होती थी.

Bharat.one

एक साफ कप में पानी लें और उसे हल्का गुनगुना कर लें. ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो, सिर्फ हल्का गर्म होना चाहिए.

Bharat.one

एक साफ मलमल का कपड़ा या टिश्यू लें और इसे गुनगुने पानी में अच्छी तरह भिगोएं.

Bharat.one

कपड़े को पानी में भिगोने के बाद हल्का निचोड़ लें, ताकि यह सिर्फ नम रहे और बहुत ज्यादा पानी न रहे. ध्यान रखें कि कपड़ा बहुत भीगी हुई स्थिति में न हो, वरना इसे आंख पर रखने से पानी आंख में चला जाएगा और जलन हो सकती है. कपड़े को हल्का नम रखना जरूरी है ताकि यह आराम से आंख के ऊपर रखा जा सके और गर्मी का असर अच्छे से मिल सके.

Bharat.one

भिगोया हुआ कपड़ा आंख की सूजी हुई पलक या गुहेरी वाले हिस्से पर रखें. कुछ देर धीरे-धीरे आराम महसूस होगा और सूजन कम होने लगेगी.

local 18

भिगोई हुई पट्टी को 10–15 मिनट तक आंख पर रखें. इसे दिन में 3–4 बार दोहराएँ. इससे सूजन कम होगी, दर्द घटेगा और गुहेरी जल्दी ठीक होने लगेगी.

Bharat.one

कपड़ा हर बार साफ होना चाहिए. गंदा कपड़ा इस्तेमाल करने से संक्रमण बढ़ सकता है, इसलिए इसे इस्तेमाल के बाद धोकर या नया कपड़ा ही उपयोग करें.

Bharat.one

इस प्रक्रिया से सूजन और लालिमा कम होती है. आंख की ग्रंथियों में जमा मवाद धीरे-धीरे बाहर आता है. दर्द और खुजली में तुरंत राहत मिलती है, और इसके लिए किसी दवा या केमिकल का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती.

local 18

हाथों को साफ रखें और आंख को बार-बार न छुएँ. गुहेरी पूरी तरह ठीक होने तक मेकअप या कॉन्टेक्ट लेंस न लगाएँ. अगर 2–3 दिन में आराम न मिले या दर्द बढ़ जाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

आंख की गुहेरी से परेशान? जानिए घर पर आराम पाने का आसान तरीका


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-relief-in-guheri-reduce-swelling-pain-with-warm-water-compress-aankh-mein-guheri-ka-ilaj-kya-hota-hai-local18-ws-kl-9652669.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here