Last Updated:
Health Real Fact: अंडा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि अंडे का पीला हिस्सा (योक) खाना सही है या नहीं. खासकर कोलेस्ट्रॉल और वजन बढ़ने की चिंता के चलते कई लोग सिर्फ अंडे की सफेदी ही खाते हैं. छत्तीसगढ़ के कोरबा के जाने-माने पोषण विशेषज्ञ डॉ सैयद आसिफ ने सारे कंफ्यूजन दर किया है. (रिपोर्ट : अनूप कुमार)

पहले यह माना जाता था कि अंडे का पीला भाग खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, लेकिन हाल की रिसर्च बताती है कि संतुलित मात्रा में अंडा खाने से ज्यादातर लोगों में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) नहीं बढ़ता. बल्कि यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

अंडे के पीले हिस्से में विटामिन A, D, E और K जैसे जरूरी फैट-सॉल्युबल विटामिन पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मौजूद होते हैं, जो दिमाग, आंखों और इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद हैं.

ठंड में अंडा खाना शरीर को जरूरी प्रोटीन और विटामिन देता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है. अंडे में मौजूद पोषक तत्व शरीर को गर्म रखते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं. डॉक्टर सलाह देते हैं कि सर्दियों में रोज़ाना एक अंडा खाना शरीर की कमजोरी दूर करता है और ठंड जल्दी नहीं लगती.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

छत्तीसगढ़ के कोरबा के जाने-माने पोषण विशेषज्ञ डॉ सैयद आसिफ से बातचीत की. डॉ आसिफ के अनुसार, अंडे का पीला भाग सिर्फ वसा का स्रोत नहीं है बल्कि यह विटामिन ए, डी, ई, के, बी12, फोलेट और कोलीन जैसे महत्वपूर्ण विटामिनों से भरपूर होता है.

जिन लोगों को पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज या डायबिटीज की समस्या है, उन्हें डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह से ही अंडे का पीला हिस्सा खाना चाहिए. ऐसे लोग सप्ताह में 2–3 अंडे तक सीमित रह सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-anda-peela-part-khana-sahi-ya-galat-expert-answer-local18-9994261.html

















