Home Lifestyle Health इससे ज्यादा एक पीस भी खाया तो खतरनाक है बादाम, जानें इसे...

इससे ज्यादा एक पीस भी खाया तो खतरनाक है बादाम, जानें इसे खाने का सही तरीका, नहीं आएगा बुढ़ापा – Uttar Pradesh News

0
2


Last Updated:

Soaked almonds benefits : रोज सुबह खाली पेट 4 से 7 भीगे हुए बादाम खाना पर्याप्त है. इससे ज्यादा खाना खतरनाक हो सकता है. Bharat.one से बात करती हुई रायबरेली की आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि रात में बादाम को पानी में भिगोकर सुबह छिलका उतारकर सेवन करना सबसे बेहतर तरीका है. लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है.

LOCAL 18

सर्दी के मौसम में शरीर को ताकत देने और दिमाग को तेज रखने के लिए लोग बादाम का सेवन खूब करते हैं. आयुर्वेद में बादाम को ‘सुपरफूड’ माना गया है क्योंकि इसमें विटामिन-ई, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

LOCAL 18

बादाम को भिगोकर खाने से इसके फायदे और भी अधिक बढ़ जाते हैं. भीगे हुए बादाम पाचन के लिए आसान होते हैं और शरीर इन्हें तेजी से अवशोषित कर पाता है, जिससे अधिक ऊर्जा और पोषण मिलता है.

LOCAL 18

भीगे बादाम का रोज सुबह खाली पेट सेवन करने से ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है, मेमोरी शार्प होती है और स्ट्रेस कम होता है. यह बच्चों, छात्रों और ऑफिस में लगातार मानसिक कार्य करने वाले लोगों के लिए खास फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई दिमाग के लिए एंटी-एजिंग गुण भी प्रदान करते हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

भीगे हुए बादाम त्वचा और बालों के लिए भी बेहद प्रभावी हैं. इनका सेवन त्वचा को ग्लोइंग बनाता है, चेहरे की ड्राइनेस कम करता है और झुर्रियों को आने से रोकता है. बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर बाल झड़ने की समस्या में राहत देता है. शरीर में फ्लोइंग ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर थकान दूर करता है, जिससे पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है.

LOCAL 18

डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए भी बादाम काफी लाभकारी माना जाता है. भीगे बादाम ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय रोगों के खतरे को घटाते हैं. फाइबर की मात्रा ज्यादा होने से कब्ज और पाचन संबंधी परेशानियां दूर रहती हैं.

LOCAL 18

आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि वजन कम करने वालों के लिए भी यह एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है, क्योंकि बादाम पेट देर तक भरा रखते हैं. इससे अनहेल्दी खाने की जरूरत कम पड़ती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इससे ज्यादा एक पीस भी खाया तो खतरनाक है बादाम, जानें इसे खाने का सही तरीका


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-soaked-almonds-consume-benefits-morning-during-winter-season-local18-9911765.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here