Home Lifestyle Health एआर रहमान हुए डिहाइड्रेशन के शिकार, जानें इसके लक्षण, बचाव के तरीके

एआर रहमान हुए डिहाइड्रेशन के शिकार, जानें इसके लक्षण, बचाव के तरीके

0
8


Last Updated:

How to prevent dehydration: संगीतकार एआर रहमान को सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद चेन्नई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल, उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. खबरों के अनुसार, उन्हें र…और पढ़ें

एआर रहमान डिहाइड्रेशन के कारण पहुंचे हॉस्पिटल, लापरवाही से जा सकती है जान

जितना हो सके आप गर्मी के मौसम में या फिर व्रत-उपवास के दौरान तरल पदार्थों का सेवन करें.

हाइलाइट्स

  • एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
  • रहमान को डिहाइड्रेशन की समस्या हुई थी.
  • गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या काफी बढ़ जाती है.

मशहूर संगीतकार एआर रहमान को सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद चेन्नई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल, 58 वर्षीय रहमान हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. एआर रहमान को संडे की सुबह डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद ग्रीम्स रोड स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां नियमित जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.

अपोलो हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा कि एआर रहमान आज (संडे) सुबह डिहाइड्रेशन के बाद ग्रीम्स रोड स्थित अपोलो अस्पताल आए. नियमित जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. उनके बेटे एआर अमीन ने हेल्थ अपडेट देते हुए प्रशंसकों और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया. अमीन ने बताया कि उनके पिता अब ठीक हैं.

जह रहमान की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. तब उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी. डॉक्टर्स ने उनकी ईसीजी समेत कई जांच की. इमरजेंसी वार्ड में इलाज चला. एंजियोग्राफी कराई गई. इसकी वजह रमजान के महीने में रोजा रखना भी हो सकता है. कुछ लोगों को देर तक भूखे-प्यासे रखने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इससे डिहाइड्रेशन की समस्या शुरू हो सकती है. गर्मी में खासकर, डिहाइड्रेशन कॉमन है. चलिए जानते हैं डिहाइड्रेशन से बचने के उपाय-

क्या है डिहाइड्रेशन?

डिहाइड्रेशन यानी निर्जलीकरण. इसका मतलब है कि आपके शरीर में पानी की कमी हो जाना. ऐसी स्थिति तब होती है जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी या कोई अन्य लिक्विड पदार्थ का सेवन नहीं करते हैं. खासकर, गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या अधिक होती है. अधिक पसीना आने के कारण भी डिहाइड्रेशन हो सकता है. दस्त, उल्टी, बुखार आदि भी डिहाइड्रेशन का करण बना सकता है. डिहाइड्रेशन कई बार हल्का, मीडियम और बेहद गंभीर भी हो सकता है. गंभीर होने पर इसे नजरअंदाज करना घातक भी साबित हो सकता है.

डिहाइड्रेशन के लक्षण
डिहाइड्रेशन होने पर आपका गला सूखा लगेगा. पेशाब कम होगा. यूरिन का रंग डार्क होगा. सिरदर्द, चक्कर आना, ड्राई स्किन, चक्कर आना, थकान, कमजोरी आदि महसूस हो सकती है.

डिहाइड्रेशन दूर करने के उपाय
– जितना हो सके आप गर्मी के मौसम में या फिर व्रत-उपवास के दौरान तरल पदार्थों का सेवन करें. आप प्रतिदिन 3 लीटर पानी पिएं,ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे.

-मौसमी फलों का सेवन करें. खासकर, गर्मी के मौसम में प्रतिदिन या कोई भी व्रत करते समय पानी से भरपूर फल खाएं. खारी, ककड़ी, खरबूजा, तरबूज, टमाटर, नींबू, संतरा, आम, अनानास, पपीता आदि खूब खाएं.

-जब भी घर से बाहर निकलें तो अपने साथ वॉटर बॉटल रखें. नींबू पानी, नारियल पानी पीते रहें. छाछ, फलों का जूस भी पीना हेल्दी है. इससे शरीर में नमी बनी रहेगी.

– बहुत अधिक कैफीन, एल्कोहल, चाय का सेवन गर्मी के मौसम में न करें. एक्सरसाइज करें तो इलेक्ट्रोलाइट युक्त तरल पदार्थों का सेवन करें. बहुत देर तक धूप में घूमने से बचें.

-पानी की कमी हो जाए तो ओआरएस का घोल पिएं. खासकर, उल्दी, दस्त होने पर. आप पानी में चीनी और नमक मिक्स करके भी पी सकते हैं.

इनपुट-आईएएनएस

homelifestyle

एआर रहमान डिहाइड्रेशन के कारण पहुंचे हॉस्पिटल, लापरवाही से जा सकती है जान


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-ar-rahman-was-hospitalized-due-to-chest-pain-dehydration-causes-symptoms-how-to-avoid-dehydration-what-to-take-precautions-in-hindi-9104222.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here