Wednesday, February 18, 2026
19 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

ऐसे करें कच्चे पपीता का सेवन, मिलेगी ऐसी सेहत कि हर कोई पूछेगा इसका राज; तुरंत करें डाइट में शाम‍िल – Uttar Pradesh News


सेहतमंद रहने के ल‍िए लोगों को अपनी डाइट का खास ख्‍याल रखने की सलाह दी जाती है. इसके ल‍िए लोग अपनी डाइट में हरी सब्‍ज‍ियों और फलों को शाम‍िल करते हैं. ये हमारे शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं. कई फल ऐसे हैं ज‍िन्‍हें कच्‍चा खाना भी फायदेमंद माना जाता है. जैसे क‍ि केला और पपीता. इन दाेनों फलों की भारतीय रसोई में सब्‍जि‍यां भी बनाई जाती है.

कच्चा पपीता की बात करें ताे ये हमारे सेहत के ल‍िए गुणकारी माना जाता है. ये डाइजेशन को बेहतर बनाता है. इसमें व‍िटाम‍िन सी की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है. वहीं इसके अलावा इसमें पपैन नाम का एक एंजाइम होता है जो डाइजेशन के साथ-साथ शरीर में सूजन को भी कम करने में मदद करता है. ये एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर होता है जो हमें फ्री रेडि‍कल्‍स से बचाता है. साथ ही ये हमारी त्‍वचा के ल‍िए भी लाभकारी होता है.

रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय ) Bharat.one से बात करते हुए बताती हैं कि पपीता की पत्तियां फल व बीज सभी हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं. आयुर्वेद में इसे एक औषधि माना गया है. यह हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने में कारगर होता है. क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं .जो हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने एवं स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं.

वजन घटाने में सहायक: स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक कच्चा पपीता कम कैलोरी और अधिक फाइबर वाला आहार है. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है.वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार:
कच्चा पपीता डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी है. इसमें प्राकृतिक तत्व ऐसे होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं. नियमित सेवन से इंसुलिन का प्रभाव बेहतर होता है और शुगर नियंत्रण में रहती है.

दिल की सेहत के लिए अच्छा:
कच्चे पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर दिल की बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं. यह खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाने में सहायक है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा घटता है.

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी:
कच्चे पपीते में मौजूद विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को निखारने और झुर्रियों से बचाने का काम करते हैं.इसका सेवन करने से त्वचा में ग्लो आता है और बाल भी मजबूत होते हैं. पपीते का पेस्ट चेहरे पर लगाने से मुंहासे और दाग-धब्बे भी कम होते हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाने वाला फल: कच्चे पपीते में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. इसके सेवन से मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी और संक्रमण से बचाव होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-eat-raw-papaya-these-diseases-will-not-come-near-you-include-it-in-your-diet-local18-9647490.html

Hot this week

Topics

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

दीपिका पादुकोण स्टाइल रसम राइस रेसिपी आसान तरीका और खास टिप्स.

दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियोज़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img