Home Lifestyle Health औषधि एक, फायदे अनेक… स्किन-दिल की बीमारियों में कारगर; ऐसे करें इस्तेमाल

औषधि एक, फायदे अनेक… स्किन-दिल की बीमारियों में कारगर; ऐसे करें इस्तेमाल

0
7


बागपत: कूड़ा छाल यानि कुटज एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जिससे शरीर पर चौंकाने वाले फायदे होते हैं. यह शरीर से कई गंभीर समस्या को ठीक करने में सहायक है. अर्थराइटिस, पेट की किसी भी समस्या व स्किन की किसी भी समस्या को तेजी से ठीक करने का काम करती है. इसका इस्तेमाल शरीर पर आंतरिक और बाहरी रूप से कर सकते हैं.

आयुर्वेदिक चिकित्सा डॉक्टर सरफराज अहमद ने बताया कि यह कूड़ा छाल यानि कुटज एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसके शरीर पर इस्तेमाल से चौंकाने वाले फायदे होते हैं. यह पाइल्स जैसी गंभीर समस्या को तेजी से ठीक करता है. यह स्किन को चमकदार बनाने के साथ स्किन की सभी समस्याओं को तेजी से दूर करती है.

दिल, पेट की गंभीर बीमारियों में कारगर इलाज
आगे उन्होंने बताया कि पेट में होने वाली ज्यादातर बीमारियों में ये औषधि कारगर है. दिल से संबंधित बीमारियों में भी यह काफी फायदेमंद साबित होती है. यह औषधि शरीर को ताकतवर बनाने का काम करती है. शरीर की गंदगी को तेजी से बाहर निकलती है. साथ ही शरीर को चमकदार बनाने के साथ ताकतवर बनाती है. इसका इस्तेमाल चिकित्सक की देखरेख में करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- अब मौसम की नो टेंशन, इस नई प्रजाति के धान-गेहूं से होगा जबरदस्त मुनाफा

चूर्ण बनाकर कर सकते हैं सेवन
डॉ सरफराज अहमद ने आगे बताया कि इस औषधि का इस्तेमाल आंतरिक और बाहरी रूप से किया जाता है. अत्यधिक बीमारियों में इसका सेवन चूर्ण बनाकर किया जाता है. इसके चूर्ण का इस्तेमाल दूध और पानी के साथ कर सकते हैं. इसका लेप बनाकर भी शरीर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. यह कफ और पित्त के संतुलन को बनाए रखता है. आयुर्वेद में इसका उपयोग डायरिया, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) के इलाज के लिए किया जाता है. इसका फल बुखार, हर्पीज, बवासीर, थकान एवं त्वचा रोगों को दूर करने में मदद करता है. साथ ही इसके तने ब्लीडिंग डिसऑर्डर, त्वचा रोग, हृदय रोग में फायदेमंद होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-kutaj-ke-fayde-kutaj-amazing-benefits-usage-effective-in-skin-and-heart-diseases-8596910.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here