Home Lifestyle Health कब्ज को जड़ से खत्म करेगी यह सब्जी, वजन कम करने भी...

कब्ज को जड़ से खत्म करेगी यह सब्जी, वजन कम करने भी मददगार; यह लोग भूलकर भी न करें सेवन

0
6


शिमला. सेहत को तंदुरुस्त रखना बेहद आवश्यक है. इसके लिए लोग कई प्रकार का खान पान अपनाते हैं, कसरत करते हैं और कई प्रकार की थेरेपी भी लेते हैं. इनमें कुछ ऐसे लोग भी हैं जो फिट दिखने या बॉडी बनाने के लिए स्टेरॉइड्स या दवाइयों का सहारा भी लेते हैं. इसके अलावा लोग अक्सर कई प्रकार की थेरेपी और लो कैलोरी फूड को भी अपनाते हैं. अपने खान पान में कुछ सादी सब्जियों को शामिल करना बहुत लाभदायक हो सकता है. इन सब्जियों में जिमिकंद की सब्जी भी शामिल है, जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक है.

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवम् अस्पताल (IGMC) की डाइटीशियन याचना शर्मा ने Bharat.one से बातचीत में बताया कि जिमिकंद का सेवन शरीर के लिए बहुत लाभदायक है. जिमिकंद में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो शरीर में कई प्रकार की क्रियाओं में मदद करते हैं. इसके अलावा जिमिकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. वहीं, इसमें फाइबर की मात्रा भी बहुत अधिक रहती है. जिन लोगों को कब्ज है, उन लोगों के लिए भी जिमिकंद बहुत लाभदायक रहता है. इसके अलावा वजन कम करने में भी मदद करता है.

कैसे करें जिमिकंद का सेवन
याचना शर्मा ने बताया कि लोग जिमिकंद का सेवन अलग अलग प्रकार से करते हैं. लेकिन, इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे सामान्य रूप से सब्जी के तौर पर पका कर खाया जाए. कई लोग इसे तल कर खाते हैं, जिससे इसमें मौजूद बहुत सारे विटामिन खत्म हो जाते हैं.

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए जिमिकंद
याचना शर्मा ने बताया कि कुछ लोगों के लिए जिमिकंद का  सेवन करना ठीक नहीं है. जिमिकंद में ऑक्सलेट पाया जाता है, इसलिए जिन लोगों को खुजली और एलर्जी की समस्या है, उन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा जिन लोगों में कम प्रोटीन बनती है, उन्हें भी जिमिकंद का सेवन कम करना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-amazing-benefits-of-jimikand-elephant-foot-yam-local18-8835063.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version