What Happens If Sleeping With Blanket Over My Head : सर्दियों के महीनों में गर्म रजाई या कंबल के नीचे सोना किसे पसंद नहीं होता? हममें से ज़्यादातर लोग, ठंड से बचने के लिए, खासकर रात को सोते समय, अपने चेहरे और मुंह को कंबल से पूरी तरह ढक लेते हैं. इस तरह हमें गर्मी और सुरक्षित महसूस होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आरामदायक आदत आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है? एक्सपर्ट हमेशा सलाह देते हैं कि चेहरा ढककर सोना आपके फेफड़ों और दिमाग के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं कि मुंह ढककर क्यों नहीं सोना चाहिए…
सर्दियों में मुंह ढककर सोने के ये हैं नुकसान-
ऑक्सीजन कम की कमी
एक्सपर्ट के मुताबिक जब आप कम्बल या चादर से अपना मुंह पूरी तरह से ढक लेते हैं. तो आपके फेफड़ों तक ताज़ी हवा कम पहुंचती है. आप जो हवा बाहर निकालते हैं, उसमें कार्बन डाइऑक्साइड ज़्यादा होती है. जब आपका चेहरा ढका होता है, तो आप वही बाहर निकाली हुई हवा दोबारा अंदर ले लेते हैं. इस वजह से आपके शरीर और दिमाग में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है
दिमाग और सेहत को नुकसान
ऑक्सीजन की कमी मुख्य रूप से हमारे दिमाग पर असर डालती है. रात भर ऑक्सीजन की कमी से सुबह उठने पर सिर में भारीपन या दर्द महसूस हो सकता है. पर्याप्त नींद लेने के बाद भी आपको थकान महसूस हो सकती है. लंबे समय तक ऑक्सीजन की कमी से दिमाग के काम करने पर बुरा असर पड़ सकता है.
नींद खराब
कमरे में ताज़ी हवा लेने के बजाय, जब आप गर्म, बासी हवा में सांस लेते हैं, तो आपका शरीर बेचैन हो जाता है. आपका दिमाग आपको बीच-बीच में जगाने के लिए सिग्नल भेजता है, जिससे आपकी गहरी नींद खराब हो जाती है.
अस्थमा और एलर्जी की समस्या
कंबल और रजाई में अक्सर गंदगी के कण और एलर्जी पैदा करने वाले तत्व होते हैं. जब आप उन्हें ढककर सोते हैं, तो आप इन कणों को सीधे अपने फेफड़ों में सांस के साथ ले लेते हैं. यह अस्थमा और एलर्जी वाले लोगों के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है.
त्वचा पर बुरा असर
चेहरा ढककर सोने से कंबल के अंदर गर्मी और नमी बढ़ जाती है. यह गर्म और नम माहौल आपकी स्किन के लिए अच्छा नहीं है. इससे आपके चेहरे पर पिंपल्स या खुजली हो सकती है.
इसलिए, सर्दियों में ठंड से खुद को बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि अपने कमरे को गर्म रखें और खुद को कंबल से अच्छी तरह ढक लें.
( इस लेख में दी गई जानकारी स्वास्थ्य सलाह और विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें. न्यूज 18 हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है. )
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-what-happens-if-sleeping-with-blanket-over-my-head-in-winter-sardiyo-main-muh-dhak-ke-sone-ke-nuksan-in-hindi-ws-e-9963938.html
