Home Lifestyle Health खुजा-खुजा कर हो गए हैं परेशान, कुछ दिन इस अचूक घरेलू नुस्खे...

खुजा-खुजा कर हो गए हैं परेशान, कुछ दिन इस अचूक घरेलू नुस्खे को अपनाएं, डॉक्टर के पास जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

0
9



Last Updated:

Stop Itching Problems: चाहे खुजली किसी भी कारण हो लेकिन यदि यह कहीं गलत जगह पर होती है तो पब्लिक में भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. कुछ लोगों में खुजली बहुत ज्यादा परेशान करती है. दवा से भी ठीक नहीं होती. ऐसे में…और पढ़ें

Home Remedies for Itching: स्किन में खुजली कई कारणों से हो सकती है. यह ड्राई स्किन, एलर्जी, इंफेक्शन या स्किन से संबंधित रोगों जैसे एक्जिमा, सोरायसिस या डर्मेटाइटिस के कारण हो सकती है. इन सबके अलावा मच्छरों और अन्य कीड़ों के काटने से, अत्यधिक गर्मी से या रसायनिक उत्पादों के संपर्क से भी खुजली हो सकती है. कभी-कभी तनाव, चिंता या हार्मोनल असंतुलन भी खुजली का कारण बन सकते हैं. अगर खुजली लंबे समय तक बनी रहती है या इसके साथ अन्य लक्षण जैसे सूजन या लालिमा होती है. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक हो जाता है. लेकिन कई बार डॉक्टर कुछ क्रीम लेने की सलाह देते हैं और उससे कुछ समय के बाद खुजली फिर से शुरू हो जाती है. लोग क्रीम लगाते-लगाते तंग आ जाते हैं. ऐसे में हम यहां कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं. कुछ दिन इसे आजमा के देख लीजिए.

खुजली से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

1. एलोवेरा या पेट्रोलियम जेली- यदि आप बहुत दिनों से खुदली से परेशान है तो कम से कम 15 दिनों तक लगातार एलोवेरा या पेट्रोलियम जेली उस पूरे एरिया में हमेशा लगाकर रखें जहां खुजली हो रही है. पेट्रोलियम जेली रॉ हो और अच्छी हो. ऐसा करने से खुजली की समस्या का अंत हो सकता है.

2. ओटमील बाथ-फेमिना डॉट इन के मुताबिक खुजली बहुत दिनों से नहीं जा रही है तो कुछ दिन ओटमील बाथ लीजिए. कोशिश करें कि दवा दुकान से कोलाइडल ओटमील लें. इसे आप एक बाल्टी पानी में डाल दें और इससे नहा लें. इससे भी बेहतर होगा कि पहले एक मग पानी में ओटमील मिला कर इसे पेस्ट बना लें और पूरे शरीर में इसका लेप लगा लें. 20-25 मिनट बाद इसे साफ कर नहा लें. कुछ ही दिनों में फर्क महसूस करेंगे.

3. एपल विनेगर-एपल विनेगर सस्ता होता है. इसकी मदद से आप अपनी स्किन की खुजली से छुटकारा पा सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए एपल विनेगर को पानी में मिला दें और इसे कॉटन बॉल के सहारे प्रभावित जगह पर लगाएं. विनेगर में एसिटिक एसिड होता है जो खुजली वाले परजीवी को मार देता है. हालांकि इससे थोड़ी जलन भी होगी.

4. टी ट्री ऑयल-खुजली से छुटकारा पाने के लिए टी ट्री ऑयल में ऑलिव ऑयल या नारियल तेल मिला दें और इसे खुजली वाली जगह पर लगाएं.कम से कम एक महीने तक लगातार ऐसा करें. खुजली की समस्या निश्चित तौर पर गायब होगा.

5. नारियल तेल और कपूर-यह सबसे सस्ता नुस्खा है. नारियल का तेल और कपूर हर घर में मौजूद होगा. इस दोनों को पेस्ट बना लें और खुजली वाली जगह में इसे हमेशा लगा के रखें. एक महीने तक ऐसा करने से खुजली गायब हो जाएगी. ध्यान रहें ये सारे नुस्खे इसलिए दिए जा रहे हैं कि इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है. अगर इससे ठीक न हो तो कोई गंभीर समस्या है और आपको डॉक्टर से दिखाने की जरूरत है. ये सारे नुस्खे फुलप्रूव तरीका खुजली मिटाने का नहीं है.

इसे भी पढ़ें-15 दिनों में कर लीजिए सिर्फ 1 काम, शरीर के रोम-रोम की हो जाएगी सफाई, सदगुरु के इस टिप्स से सारी गंदगियों का अंत

इसे भी पढ़ें-8 साल की बच्ची को आ गया कार्डिएक अरेस्ट, क्या ऐसा भी हो सकता है? क्या है बच्चों में हार्ट अटैक आने के कारण

homelifestyle

खुजा-खुजा कर हो गए हैं परेशान, कुछ दिन इस अचूक घरेलू नुस्खे को अपनाएं


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-home-remedies-to-old-itching-problems-know-super-home-remedies-8957988.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version