Home Lifestyle Health खुश रहने के लिए कैसे बढ़ाएं हैप्पी हार्मोन?

खुश रहने के लिए कैसे बढ़ाएं हैप्पी हार्मोन?

0
5


Last Updated:

खुश रहने के लिए डोपामाइन, ऑक्सीटोसिन, सेरोटोनिन और एंडोर्फिन हार्मोन महत्वपूर्ण हैं. पौष्टिक खाना, व्यायाम, धूप, ध्यान और कॉमेडी शो देखने से इन हार्मोनों का स्तर बढ़ाया जा सकता है.

आपको खुश रखने के लिए जिम्मेदार हैं ये हार्मोस, जानिए कैसे इनको बढ़ायें

Health, दुनिया में शायद ही कोई होगा जिसे खुश रहना पसंद न हो. हर कोई अपनी ख़ुशी के लिए अलग-अलग चीज़ें करता है. जैसे किसी को कोई शॉपिंग करके खुश होता है तो कोई खाना बनाकर. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो छोटी-छोटी बातों पर दुखी हो जाते हैं. असल में हमारे खुश या दुखी होने के पीछे हमारे शरीर में मौजूद कई हार्मोन होते हैं. खुश रहने के लिए ज़रूरी है कि हमारे शरीर में हैप्पी हार्मोन का स्तर सही रहे. तो आइये जानते हैं कैसे बढ़ाएं जा सकते हैं खुश रहने वाले हार्मोन को.

खुश रहने के लिए कैसे बढ़ाएं हैप्पी हार्मोन?

क्या आप जानते हैं हमारे शरीर में चार तरह के हार्मोन होते हैं जो हमें खुश रखने का काम करते हैं. आइये जानते हैं कैसे इन्हें बढ़ाया जा सकता है, और अपने जीवन को और भी ज्यादा खुशियों से भरा जा सकता है. तो आइए जानते हैं उनके बारे में.

डोपामाइन हार्मोन – इसे रिवॉर्डिंग हार्मोन भी कहते हैं. यह हार्मोन हमारे दिमाग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो दिमाग को शरीर के बाकी हिस्सों से जोड़ता है. इसे बढ़ाने के लिए हमें पौष्टिक खाना खाना चाहिए, अपने पसंदीदा गाने सुनने चाहिए और रोजाना अखरोट खाना चाहिए. रोज़ाना कसरत करने से भी इस हार्मोन का स्तर बढ़ता है.

ऑक्सीटोसिन हार्मोन – इसे लव हार्मोन भी कहते हैं. यह एक प्राकृतिक हार्मोन है जो महिलाओं में बच्चे के जन्म के समय बनता है. हालाँकि, यह पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित करता है. इसके स्तर को बढ़ाने के लिए आप कोई पालतू जानवर पाल सकते हैं और उसके साथ समय बिता सकते हैं. खुद से प्यार करना इसका सबसे अच्छा तरीका है, खुद को पसंद करें और अपनी तारीफ करें. काजू-बादाम खाने से भी आपको फायदा होगा.

सेरोटोनिन हार्मोन – यह भी दिमाग में पाया जाने वाला एक रसायन है जो हमें अच्छा महसूस कराता है. कहते हैं इस हार्मोन की मदद से इंसान पूरी ज़िंदगी जी सकता है. अगर शरीर में इसकी कमी हो तो व्यक्ति तनाव और चिंता का शिकार हो सकता है. इस हार्मोन को बढ़ाने के लिए सुबह की धूप लें, व्यायाम करें, ध्यान करें और प्रकृति के करीब समय बिताएं.

एंडोर्फिन हार्मोन – इसे दर्द की दवा या पेन किलर हार्मोन भी कहते हैं. यह हार्मोन दिमाग और मन को शांत रखता है. जब हम किसी काम में सफल होते हैं तो जो खुशी मिलती है, वह इसी हार्मोन की वजह से होती है. इसे बढ़ाने के लिए कॉमेडी शो, फिल्में आदि देख सकते हैं. डार्क चॉकलेट खाने से भी यह हार्मोन बढ़ता है.

homelifestyle

आपको खुश रखने के लिए जिम्मेदार हैं ये हार्मोस, जानिए कैसे इनको बढ़ायें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-these-hormones-are-responsible-for-keeping-you-happy-know-how-you-can-increase-them-ws-d-9101266.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version