Tuesday, March 3, 2026
20 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

जिस एक्सपायरी दवा को हम सब फेंक देते हैं, क्या वो दवा अब भी काम कर सकती है? फर्मासिस्ट से जानें एक्सपायरी डेट का पूरा गणित


Last Updated:

Expired Medicine: जिस दवा को एक्सपायर होने के बाद हम बेकार समझकर फेंक देते हैं क्या आपको पता है उसमें भी जान बची रहती है. एक फर्मासिस्ट ने दावा किया है कि बहुत सी दवाइयां एक्सपायर के बाद भी कम कर सकती है. लेकिन सारी दवाइयों के साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं. आइए एक्सपायरी डेट वाली दवाइएयों के पूरे गणित को समझते हैं.

एक्सपायर दवा. (सांकेतिक तस्वीर)

Can we use medicine after expiry date: अक्सर हम एक्सपायर हो चुकी दवा को फेंक देते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इन दवाओं में अधिकांश पूरी तरह खराब नहीं होती. आईसीयू ICU के फार्मासिस्ट जेरेड स्टॉकवेल ने इस बारे में बताया है कि एक्सपायरी दवा का यह मतलब नहीं है कि उस दवा की लाइफ खत्म हो गई है. विज्ञान बताता है कि कई दवाएं उससे काफी समय बाद भी काम करती रहती हैं.

एक्सपायटी डेट कैसे तय होती है

टीओआई की खबर ने फर्मासिस्ट जेरेड स्टॉकवेल के हवाले से बताया है कि फूड एंड ड्रग एडमिनस्ट्रेशन ने 1979 में यह तय किया खाने-पीने की सभी चीजों पर एक्सपायरी डेट होनी चाहिए. इसके बाद सरकार ने दवाइयों पर भी एक्सपायरी डेट देने का निर्देश दिया. दवा कंपनियों ने इसके बाद स्टेबलिटी टेस्ट किया और इसी आधार पर एक्सपायरी डेट देने लगा. एक्सपायरी डेट तक कंपनियां दवा के असर की पूरी गारंटी देती है. स्टॉकवेल ने बताया कि इसका मतलब यह नहीं है कि दवा अब पूरी तरह से बेकार हो गई और इससे जहर बन जाती है. बल्कि इसका मतलब यह हुआ कि दवा का असर अब भी इसमें है. उन्होंने कहा कि अगर दवा को ठंडी, सूखी जगह पर, रोशनी और नमी से दूर रखी जाए तो इनमें से कई दवाएं इस समय सीमा के बाद भी अच्छी तरह काम करती हैं.

एक्सपायरी के बाद भी कैसे काम करती दवा

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इसके बाद 1986 के आसपास एक्सपायरी डेट वाली दवाओं पर रिसर्च करना शुरू किया. इसमें दवाइयों की सेल्फ लाइफ को परखा गया. इसमें यह देखा गया कि भंडारण में रखी दवाएं एक्सपायरी डेट के बाद फेंक दी जानी चाहिए या नहीं. जब कई सालों तक इन दवाओं के असर पर परीक्षण किया तो हैरान करने वाला रिजल्ट सामने आया. इस अध्ययन में पाया गया कि 88 प्रतिशत दवाएं औसतन 66 महीने यानी पांच साल से अधिक तक तक समान रूप से प्रभावी रहते हैं. आदर्श स्थितियों में कुछ दवाएं 10–15 साल तक भी प्रभावित रही. यह अध्ययन साबित करता है कि भंडारण का तरीका कैलेंडर की तारीख से अधिक मायने रखता है.

कौन-कौन दवाएं लंबे समय तक चलती

रिपोर्ट के मुताबिक जो दवाएं ठोस होती है यानी टैबलेट ये सब बेहतर प्रदर्शन करती है. जैसे पेनकिलर्स में आइबुप्रोफेन या एसिटामिनोफेन लंबे समय तक काम करती है. इसी तरह एलर्जी की दवाएं एंटीहिस्टामाइन भी एक्सपायरी के बाद तक काम कर सकती है. ओवर द काउंटर कई दवाएं इस तरह से एक्सपायरी के बाद काम करती रहती है. हलांकि इसके लिए सील की स्थिति अच्छी होनी चाहिए. अगर कहीं लीक कर रहा है तो इसका काम करना मुश्किल है. अगर सही सील के साथ सही जगह पर रखी जाए तो ये वर्षों तक अपनी पूरी शक्ति बनाए रखती हैं. जेरेड स्टॉकवेल के अनुसार टैबलेट्स इसलिए भी टिकाऊ होती हैं क्योंकि ये तरल दवाओं या इंजेक्टेबल्स की तुलना में कम टूटती हैं.

इन दवाओं को तुरंत फेंकनी चाहिए 

  • इंसुलिन: यह दवा जल्दी खराब हो जाती है, जिससे डायबिटीज़ में ब्लड शुगर नियंत्रण प्रभावित होता है.
  • इपीपेन और अन्य एपिनेफ्रिन ऑटो-इंजेक्टर: यह दवा एलर्जी अटैक में बिल्कुल काम नहीं करती.
  • हार्ट की दवाएं जैसे नाइट्रोग्लिसरीन: जल्दी असर खो देती हैं.
  • लिक्विड एंटीबायोटिक्स: बैक्टीरिया पनप सकते हैं या प्रभाव कम हो जाता है, जिससे सामान्य संक्रमण भी खतरनाक हो सकता है.
  • पुरानी टेट्रासाइक्लिन: इससे तो एकदम दूर रहना चाहिए. एक्सपायरी के बाद यह विषैला हो सकता है और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है.

दवाओं को संभालने के स्मार्ट तरीके 

यदि कोई टैबलेट की बोतल कुछ महीने या दो साल पहले समाप्त हुई है और यह दिखने में ठीक है.इसमें खराब गंध नहीं है और कलर भी सही है तो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि इस सबके लिए सही भंडारण बहुत मायने रखता है. लेकिन आपके मन में यदि यह बैठ जाए कि यह एक्सपायरी के बाद काम नहीं करेगी तो उसका सेवन न करें. नई दवा लें. हालांकि एक्सपायरी डेट वाली सभी दाओं को फेंक देना पैसा और अच्छी दवाओं की बर्बादी है. मुख्य रूप से ठोस टैबलेट ही आगे इस्तेमाल करनी चाहिए. सीरप या लिक्विड वाली दवा का इस्तेमाल न करें.

About the Author

Lakshmi Narayan

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at Bharat.one. His role blends in-dep…और पढ़ें

homelifestyle

जिस एक्सपायरी दवा को हम सब फेंक देते हैं, क्या वो दवा अब भी काम कर सकती है?


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-expire-medicine-can-use-after-expiry-date-not-always-spoiled-pharmacist-reveals-safe-longer-than-you-think-ws-n-9995159.html

Hot this week

Topics

Exit mobile version