Last Updated:
Health Tips: सर्दियों में सर्दी जुकाम के बाद अक्सर गला बैठ जाता है या खराश हो जाती है. ठंडी हवा, कम पानी पीना और रातभर बंद कमरों में सोना इन दिक्कतों को और बढ़ा देता है. गले की खराश काफी दर्दनाक स्थिति होती है, जिसकी वजह से अक्सर खाना-पीना और यहां तक कि बोलना भी काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में गले के इफेक्शन दूर करने के लिए घर की कौनसी चीजों को आजमाया जा सकता है, जानें… (रिपोर्ट: शिवांक द्विवेदी/ सतना)

सर्दियों की सुबह अक्सर हल्की खराश, कफ और गले में जलन की समस्या लेकर आती हैं. ठंडी हवा, कम पानी पीना और रातभर बंद कमरों में सोना इन दिक्कतों को और बढ़ा देता है. ऐसे में दिन की सही शुरुआत न सिर्फ गले को आराम देती है बल्कि पूरे शरीर की इम्युनिटी को भी मजबूत बनाती है. Bharat.one से खास बातचीत में डायटिशियन ममता पांडे ने बताया कि कुछ आसान आदतें अपनाकर हर कोई अपने गले की ये आम लेकिन परेशान करने वाली समस्याओं से छुटकारा पा सकता है.

एक्सपर्ट के अनुसार सर्दियों में सुबह उठते ही सबसे पहले हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए. ध्यान रखने की बात है कि पानी उबलता हुआ नहीं होना चाहिए बल्कि रूम टेम्परेचर से थोड़ा अधिक गर्म होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कई लोग चाय की तरह उबलता हुआ पानी पीने लगते हैं जो गले को फायदा देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है. हल्का गर्म पानी गले की सूजन को कम करता है और शरीर की मेटाबॉलिक एक्टिविटी को सक्रिय बनाता है.

सुबह के गुनगुने पानी में नींबू की कुछ बूंदें और तुलसी की पत्तियां डालकर पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और गले को काफी राहत मिलती है. यह ड्रिंक प्राकृतिक डिटॉक्स की तरह काम करता है और शरीर में जमा कफ को हल्का करने में मदद करता है. तुलसी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण से बचाने में कारगर माने जाते हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

डायटिशियन का सुझाव है कि रात में अजवाइन और मेथी दाना भिगोकर रखने से इसके गुण और बढ़ जाते हैं. सुबह उठकर इसका सेवन करना गले के लिए लाभदायक होता है और पेट की समस्याओं को भी दूर करता है. जो लोग अजवाइन और मेथी नहीं लेना चाहते वे धनिया का पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो शरीर को गर्माहट देता है और कफ कम करने में सहायक होता है.

सर्दियों में केवल सुबह ही नहीं बल्कि पूरे दिन गुनगुने पानी का उपयोग करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और गले की परेशानी कम होती है. इसके साथ ही आप दिन में दो बार ग्रीन टी ले सकते हैं जो एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है और इम्युनिटी बढ़ाती है. शाम के समय गर्म सूप लेना भी शरीर में गर्माहट बनाए रखता है.

डायटिशियन बताती हैं कि अजवाइन और तुलसी की चाय गले को तुरंत राहत देती है और सर्दी के शुरुआती लक्षणों को कम करती है. बाज़ार में मिलने वाली हर्बल टी भी एक अच्छा विकल्प है लेकिन घर में भी आसानी से तुलसी, लौंग और अजवाइन का काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है जो एक नैचुरल हीलर की तरह काम करता है. इस तरह रोज़ाना की दिनचर्या में थोड़े-से बदलाव और सही पेय पदार्थों का चयन सर्दियों के दिनों में गले की खराश और कफ जैसी परेशानियों को काफी हद तक कम कर सकता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-home-remedies-for-throat-infection-in-winters-sardiyon-mein-gala-saaf-rakhe-ke-tips-local18-9998795.html

















