Home Lifestyle Health ठंड में इन 3 सस्ते सामानों का बना लें चूर्ण, सर्दी, खांसी...

ठंड में इन 3 सस्ते सामानों का बना लें चूर्ण, सर्दी, खांसी और बुखार से देगा राहत, शहद के साथ ऐसे करें सेवन

0
9


Last Updated:

सर्दियों के मौसम में लोग सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान रहते हैं. आयुर्वेद में इसका एक अचूक इलाज है, जिससे ठंड में भी आप बीमारी से बचे रहेंगे. इसे “त्रिकटु” कहा जाता है, जिसमें तीन चीजों का मिश्रण रहता है.

X

आयुर्वेद

गोपालगंज:- ठंड के मौसम में लोग अक्सर सर्दी, कफ, खांसी और बुखार जैसे बीमारियों के शिकार हो जाते हैं. रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) की कमी वाले लोगों को यह बीमारी जल्दी हो जाती है. लेकिन पंसारी की दुकान में मिलने वाले तीन चीजों का अगर प्रतिदिन सेवन किया जाए, तो यह सब बीमारियां कोसों दूर रहती हैं. यह तीन चीज सोंठ, काली मिर्च और पिप्पली है.

आयुर्वेचार्य Bharat.one को बताते हैं कि सोंठ (सुखी अदरक), काली मिर्च और पिप्पली को एक साथ “त्रिकटु” कहा जाता है. यह तीनों सामान पंसारी की दुकान में आसानी से मिल जाती है. यदि इन तीनों सामानों के बने चूर्ण को रोज सुबह- शाम सेवन किया जाए, तो सर्दी, कफ, बुखार और खांसी जैसी बीमारियां नहीं होती और इम्यूनिटी सिस्टम भी दुरुस्त रहता है.

शहद के साथ करना है सेवन
तीनों सामग्रियों की बराबर-बराबर मात्रा लेकर जौकुट (महीन टुकड़ा) या चूर्ण बनाकर घर में रख लेना है. रोज सुबह एक से दो चम्मच इस चूर्ण को चार कप पानी में मिलाकर खौला लेना है. पानी जब गर्म होकर एक कप बन जाए, तो थोड़ा सा शहद मिलाकर उसका सेवन कर लेना है. शाम को भी इसका सेवन किया जा सकता है. बच्चों को भी इसकी थोड़ी मात्रा दी जा सकती है.

गले की खराश को दूर करने का उपाय 
आयुर्वेचार्य Bharat.one को आगे बताते हैं कि गले में यदि खराश हो, तो इसके लिए थोड़ी सी मुलेठी (गेंठी मधु) काली मिर्च और मिश्री मुंह में रखकर चबाना चाहिए. इससे गले मे हुई खराश खत्म हो जाती है. सर्दी खांसी में भी आराम मिलता है. बिना सर्दी, खांसी या बिना गले के खराश के भी इन चीजों का उपयोग किया जा सकता है. इससे बीमारी होने की संभावना खत्म हो जाती है. ये हमेशा उपयोग होने वाली चीज है और इन्हें घर में अवश्य रखना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-winter-season-this-ayurveda-medicine-name-trikut-cure-cold-cough-fever-know-health-benefits-local18-8953154.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version