Home Lifestyle Health नकसीर होने से नाक से बहता हो खून… तो इन घरेलू उपायों...

नकसीर होने से नाक से बहता हो खून… तो इन घरेलू उपायों से तुरंत मिलेगी राहत, जानें आयुर्वेदाचार्य की सलाह

0
4


Last Updated:

पूर्णिया जिला औषधालय केंद्र के डॉ. नंद कुमार मंडल ने नकसीर के कारण, प्राथमिक उपचार और घरेलू उपाय जैसे गाय का घी व दूर्वा रस की सलाह दी है साथ ही डॉक्टर से सलाह जरूरी है.

पूर्णिया. सर्दी हो या गर्मी, अक्सर लोगों की नाक सूख जाती है. बहुत अधिक मसालेदार भोजन (स्पाइसी फूड) खाने से भी नाक में सूखापन बढ़ जाता है, जिसके कारण नाक से खून बहने की समस्या आम हो जाती है. इसे ही आमतौर पर नकसीर कहा जाता है. ऐसे मामलों में कुछ घरेलू उपायों से राहत मिल सकती है.

पूर्णिया जिला औषधालय केंद्र के आयुर्वेदाचार्य डॉ. नंद कुमार मंडल बताते हैं कि मौसम में बदलाव- चाहे ठंड हो या गर्मी-दोनों ही स्थितियों में कई बार लोगों की नाक से खून निकलने लगता है. गर्मी में नाक के अंदरूनी हिस्से सूखकर फटने लगते हैं, जबकि ठंड के मौसम में नाक के अंदर के टिश्यू सिकुड़ जाते हैं, जिससे नसें फटने का खतरा बढ़ जाता है और खून आने लगता है.

दूसरा बड़ा कारण यह है कि अत्यधिक मसालेदार और चटकदार भोजन से शरीर में अम्लता (एसिडिटी) बढ़ जाती है, जिससे भी नाक से खून बहने की समस्या हो सकती है. तीसरा महत्वपूर्ण कारण यह है कि शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर भी नकसीर की समस्या हो सकती है. हाइपरप्लेटलेटमिया जैसी स्थिति में भी नाक से खून निकल सकता है. ऐसे में कुछ सरल और घरेलू उपाय अपनाने से राहत मिल सकती है.

सबसे पहले करें यह उपचार… 
अगर फ़र्स्ट एड की बात करें तो सबसे पहले प्राथमिक उपचार करना जरूरी है. नाक से खून बहने पर सबसे पहले सिर को आगे की ओर झुका लें, ताकि खून श्वास नली में न जाए और किसी तरह की परेशानी न हो. इस स्थिति में सिर आगे झुकाकर नाक के नरम हिस्से (नोज़ के सॉफ्ट पार्ट) को अंदर की ओर दबाकर लगभग 10 मिनट तक पकड़े रखें. इससे खून का बहना धीरे-धीरे बंद हो जाता है.

इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत
वहीं उन्होंने बताया कि घरेलू उपचार में गाय के घी की तीन–तीन बूंदें दोनों नथुनों में सुबह और शाम डालने से नाक के सूखेपन में आराम मिल सकता है. इसके अलावा दूर्वा (हरा घास) के रस की दो–दो बूंदें नाक में लगाने से भी सूखापन कम होता है और राहत मिलती है. इन उपायों से नाक में नमी बनी रहती है, जिससे नकसीर की समस्या में मदद मिल सकती है. ध्यान रहे, यदि नाक से खून बार-बार या अधिक मात्रा में आए, तो घरेलू उपायों के साथ-साथ डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है.

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

नकसीर होने से नाक से बहता हो खून… तो इन घरेलू उपायों से तुरंत मिलेगी राहत

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-dr-nand-kumar-mandal-shared-home-remedies-for-nakseer-local18-ws-l-9889197.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version