Home Lifestyle Health न दूध, न कैफीन! ये हर्बल चाय दिमाग से लेकर पेट तक...

न दूध, न कैफीन! ये हर्बल चाय दिमाग से लेकर पेट तक करेगी कमाल, याददाश्त भी होगी तेज – Uttarakhand News

0
0


Last Updated:

Caffeine Free Herbal Tea: पहाड़ों में सदियों से इस्तेमाल हो रही एक खुशबूदार जड़ी-बूटी अब चाय बनकर लोगों की सेहत का राज खोल रही है. यह चाय न सिर्फ बिना कैफीन शरीर को ऊर्जा देती है, बल्कि याददाश्त तेज करने, तनाव कम करने, पाचन सुधारने और बाल-त्वचा को हेल्दी बनाने में भी असरदार मानी जाती है. यही वजह है कि यह हर्बल चाय अब दवाओं का नेचुरल विकल्प बनती जा रही है. आइए जानते हैं क्या है ये हर्बल बूटी और कैसे आप इसका इस्तेमाल कर खुद को फिट रख सकते हैं.

Rosemary, a medicinal herb grown in Bageshwar

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की जलवायु औषधीय पौधों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है.‌ यहां प्राकृतिक रूप से कई जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं, जिनमें रोजमेरी एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है. रोजमेरी की खुशबू पाइन जैसी होती है, और इसकी पत्तियां स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होती हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में लोग सदियों से इसका उपयोग घरेलू उपचार के रूप में करते आ रहे हैं. आधुनिक समय में भी रोजमेरी की चाय को हर्बल ड्रिंक के रूप में तेजी से अपनाया जा रहा है. यह पूरी तरह प्राकृतिक होती है और बिना किसी केमिकल के शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करती है.

Rosemary tea has a special flavor and aroma

रोजमेरी की चाय का स्वाद सामान्य चाय से बिल्कुल अलग होता है. यह हल्के पीले रंग की होती है और इसमें मिट्टी, नींबू और पाइन की खुशबू महसूस होती है. इसका स्वाद हल्का तीखा और ताजगी देने वाला होता है. जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है. ठंडे पहाड़ी मौसम में यह चाय शरीर को गर्म रखने में भी मदद करती है. जिन लोगों को कैफीन वाली चाय पसंद नहीं है, उनके लिए रोजमेरी चाय एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है. इसका नियमित सेवन मानसिक और शारीरिक थकान को कम करता है. मन को शांत रखने में सहायक होता है.

Rosemary tea is very beneficial in improving memory.

रोजमेरी को याददाश्त बढ़ाने वाली जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और प्राकृतिक यौगिक दिमाग की कोशिकाओं को सक्रिय करते हैं. रोजमेरी चाय का नियमित सेवन एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है, और मानसिक तनाव को कम करता है. विद्यार्थियों और बुजुर्गों के लिए यह चाय विशेष रूप से लाभकारी मानी जाती है. बागेश्वर के स्थानीय लोग इसे दिमागी थकान दूर करने के लिए उपयोग में लाते हैं. रोजमेरी मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बेहतर बनाकर स्मरण शक्ति को तेज करती है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

Removes iron and vitamin deficiency

रोजमेरी चाय में आयरन, कैल्शियम, विटामिन A, C और B-कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जिन लोगों को खून की कमी या कमजोरी की समस्या रहती है, उनके लिए यह चाय काफी लाभकारी मानी जाती है. आयरन की मौजूदगी शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद करती है. इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. नियमित सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती और व्यक्ति खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करता है.

Beneficial for hair growth and skin too

रोजमेरी चाय सिर्फ अंदरूनी सेहत ही नहीं, बल्कि बाहरी सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं, और हेयर फॉल कम करने में मदद करते हैं. रोजमेरी का सेवन बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है और समय से पहले सफेद होने की समस्या को भी कम करता है. इसके अलावा यह त्वचा को साफ और चमकदार बनाए रखने में सहायक है. पहाड़ी क्षेत्रों में महिलाएं इसे प्राकृतिक सौंदर्य उपाय के रूप में अपनाती हैं.

This herbal tea strengthens the digestive system

रोजमेरी चाय पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी सहायक होती है. यह गैस, अपच और पेट की सूजन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है. भोजन के बाद इसका सेवन करने से खाना आसानी से पचता है. बागेश्वर के स्थानीय लोग भारी भोजन के बाद रोजमेरी चाय पीना फायदेमंद मानते हैं. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व आंतों को साफ रखने का काम करते हैं, और पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाते हैं.

Easy method to make rosemary tea

रोजमेरी चाय बनाना बेहद आसान है. इसके लिए ताजी या सूखी रोजमेरी की पत्तियां लें और एक कप पानी में उबालें. इसमें थोड़ा अदरक डालने से स्वाद और गुण दोनों बढ़ जाते हैं. उबालने के बाद चाय को छान लें और स्वादानुसार शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं. यह चाय बिना दूध के बनाई जाती है, और पूरी तरह हर्बल होती है. सुबह या शाम के समय इसका सेवन करना सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है.

Rosemary tea is becoming a natural alternative in changing lifestyles

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिर से प्राकृतिक और हर्बल चीजों की ओर लौट रहे हैं. रोजमेरी चाय इसी बदलाव का एक उदाहरण है. बागेश्वर जैसे पहाड़ी जिलों में उपलब्ध यह जड़ी-बूटी अब शहरी क्षेत्रों में भी लोकप्रिय हो रही है. यह चाय न सिर्फ सेहतमंद है, बल्कि दवाओं पर निर्भरता भी कम करती है. नियमित और संतुलित मात्रा में रोजमेरी चाय का सेवन लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

न दूध, न कैफीन! ये हर्बल चाय दिमाग से लेकर पेट तक करेगी कमाल,याददाश्त होगी तेज


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-rosemary-tea-health-benefits-for-memory-immunity-digestion-hair-skin-natural-herbal-drink-local18-9994291.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here