Home Lifestyle Health पथरी के इलाज के लिए हल्दी-पुराना गुड़: फायदे और इस्तेमाल तरीका

पथरी के इलाज के लिए हल्दी-पुराना गुड़: फायदे और इस्तेमाल तरीका

0
1


Last Updated:

Health Tips: पेट में दर्द और बार-बार पेशाब आने की समस्या हो रही है? हल्दी और पुराने गुड़ के साथ छाछ का ये आसान देसी नुस्खा पथरी को धीरे-धीरे घोलकर बाहर निकालने में मदद करता है. प्राकृतिक, साइड-इफेक्ट फ्री और रोज़ाना अपनाने लायक तरीका!

पथरी यानी किडनी स्टोन या मूत्राशय की पथरी आजकल आम समस्या बनती जा रही है. अधिक नमक, पानी की कमी और गलत खानपान इसकी मुख्य वजह है. पथरी के कारण पेट में दर्द, पेशाब में जलन और बार-बार पेशाब आने जैसी समस्याएं होती हैं. हालांकि मेडिकल इलाज उपलब्ध है, पर घर के आसान और प्राकृतिक नुस्खे भी बहुत फायदेमंद हैं. ऐसे ही एक असरदार देसी उपाय में हल्दी और पुराना गुड़ शामिल है.

हल्दी में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. वहीं, पुराना गुड़ शरीर को गर्मी देता है और पेशाब को साफ़ करता है. जब हल्दी को पुराने गुड़ के साथ छाछ में मिलाकर लिया जाता है, तो यह पथरी को धीरे-धीरे घोलने और बाहर निकालने में मदद करता है. यह तरीका पूरी तरह प्राकृतिक है और किसी भी साइड इफेक्ट के बिना काम करता है.

 इस नुस्खे को अपनाना बहुत आसान है, एक गिलास छाछ लें और उसमें आधा चम्मच हल्दी और एक छोटे टुकड़े का पुराना गुड़ घोल दें. इसे दिन में एक बार नियमित रूप से पीना चाहिए. सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट पीना होता है, ताकि इसका असर तेजी से हो. लगातार सेवन से पथरी का आकार कम होने लगता है और वह शरीर से निकलने लगता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

इस घरेलू नुस्खे से न केवल पथरी घुलती है, बल्कि पेट और किडनी की सूजन भी कम होती है. इसके अलावा, यह शरीर को डिटॉक्स करने और पेशाब की गंदगी निकालने में मदद करता है. हल्दी और गुड़ के गुण मिलकर किडनी और मूत्राशय की सफाई करते हैं, जिससे भविष्य में पथरी बनने का खतरा भी कम होता है.

यह नुस्खा पूरी तरह प्राकृतिक है और लंबे समय से घरेलू तौर पर अपनाया जाता रहा है. बेहतर परिणाम के लिए दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें, ताकि शरीर की गंदगी आसानी से बाहर निकल सके. भोजन हल्का और सादा रखें, तली-भुनी व ज्यादा नमक वाली चीज़ों से परहेज़ करें. रोज़ाना हल्दी और पुराने गुड़ के साथ छाछ का सेवन करने से किडनी और मूत्र मार्ग की सफ़ाई में मदद मिलती है. इस देसी उपाय को नियमित दिनचर्या में शामिल करें और किडनी को स्वस्थ बनाए रखें.

homelifestyle

किडनी स्टोन से छुटकारा, हल्दी और गुड़ वाला जादुई घरेलू तरीका


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-home-remedies-with-jaggery-buttermilk-and-haldi-powder-for-stone-problem-local18-ws-kl-10113623.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version