Home Lifestyle Health पुदीना पत्ती के औषधीय गुण, क्या-क्या हैं इसके फायदे, जानिए किन रोगों...

पुदीना पत्ती के औषधीय गुण, क्या-क्या हैं इसके फायदे, जानिए किन रोगों में आती है काम…

0
8


Agency:Bharat.one Chhattisgarh

Last Updated:

Medicinal Properties of Mint : पुदीना पत्ती में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो उदर रोग, एसिडिटी, त्वचा रोग और मुंह की दुर्गंध में लाभकारी हैं. डॉ. फणींद्र भूषण दीवान के अनुसार, पुदीना का सेवन स्वास्थ्य के लिए …और पढ़ें

X

पुदीना पत्ती के औषधीय गुण 

हाइलाइट्स

  • पुदीना पत्ती में विटामिन और मिनरल्स होते है.
  • पुदीना उदर रोग, एसिडिटी और त्वचा रोग में लाभकारी है.
  • मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए पुदीना चबाया जाता है.

जांजगीर चांपा: औषधीय पौधे में पुदीना पत्ती भी बहुत गुणकारी होता है, पुदीना पत्ती का उपयोग ख़ास तौर पर चटनी बनाकर और शर्बत के रूप में भी किया जाता है, पुदीना के पत्ती को बहुत से लोग इसकी चटनी को बड़े ही चाव से स्वाद लेकर खाते हैं. लेकिन इसके फायदे के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. पुदीना की पत्ती में अनेक प्रकार के विटामिन, मिनरल्स पाए जाते हैं. पुदीना के बारे में जांजगीर चांपा जिला हॉस्पिटल के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. फणींद्र भूषण दीवान ने बताया कि पुदीना के पत्ती के स्वस्थ में बहुत ही फायदेमंद है.

आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. फणींद्र भूषण दीवान ने बताया कि पुदीना पत्ती के बारे में सभी को पता होता है, बहुत से लोग इसकी चटनी को बड़े ही चाव से स्वाद लेकर खाते है, लेकिन इसके फायदे के बारे में बहुत ही कम जानते है. बताया कि पुदीना के पत्ती में अनेक प्रकार के विटामिन, मिनरल्स, पाए जाते हैं. पुदीना पत्ती के सेवन करने के अनेक फायदे हैं मुख्य रूप से यह उदर के रोगों में फायदा करता है, पुदीना की सेवन करने से एसिडिटी और अम्ल पित्त में लाभ मिलता है, पेट में गैस नही बनता है पेट साफ होता है.

त्वचा के लिए फायदेमंद है पुदीना
मुंह के दुर्गंध दूर करने के लिए इसके पत्ते को चबाया जाता हैं. त्वचा रोगों में भी बहुत लाभदायक है. पुदीना का उपयोग सभी को करते रहना चाहिए, वहीं पुदीना पट्टी के अर्क निकालकर भी इसका प्रयोग किया जाता हैं. गर्मी के मौसम में गर्मी की मौसम में पुदीना को शरबत रूप में भी प्रयोग किया जाता है. पुदीना का मुख्य रूप से चटनी या इसका रस निकालकर किया जाता हैं. इसका दो चम्मच रस पीने से एसिडिटी में तुरंत लाभ मिलता था. बाजार में पुदीना से बनी हुई बहुत प्रकार के दवाई मिलता है.

homelifestyle

पुदीना पत्ती के औषधीय गुण, क्या हैं इसके फायदे, जानिए किन रोगों में आते है काम


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-medicinal-properties-of-mint-leaves-what-are-its-benefits-know-in-which-diseases-it-is-useful-local18-9041120.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version