Home Lifestyle Health फैटी लीवर से हो सकती है त्वचा संबंधी समस्याएं: जानें लक्षण और...

फैटी लीवर से हो सकती है त्वचा संबंधी समस्याएं: जानें लक्षण और उपाय.

0
3


Last Updated:

बेदाग और चमकदार त्वचा हर किसी को खूबसूरत लगती है. त्वचा को बेदाग बनाने के लिए व्यक्ति कई तरह की क्रीम, लोशन और फेस पैक भी लगाता है. लेकिन जरूरी नहीं कि अगर स्किन पर दाग हों या खुजली हो तो वह स्किन की ही दिक्कत …और पढ़ें

दाग-धब्बे स्किन प्रॉब्लम नहीं, इस अंग के खराब होने पर भी हो सकते हैं

लीवर की समस्या से मुहांसे भी निकल सकते हैं (Image-Canva)

Fatty Liver can cause skin problems: अगर शरीर की त्वचा बेरंग होने लगे, रैशेज पड़ जाएं या काले-नीले धब्बे दिखने लगें तो टेंशन होने लगती है. अक्सर लोग इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए स्किन एक्सपर्ट के पास पहुंच जाते हैं. लेकिन कई बार यह समस्याएं लीवर की वजह से भी हो सकती हैं. दरअसल स्किन और लीवर का सीधा कनेक्शन है. अगर लीवर फैटी हो तो यह दिक्कत अक्सर हो सकती है. 

फैटी लीवर को समझें
सर गंगाराम हॉस्पिटल में इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर गैस्ट्रोलॉजी एंड पेनक्रिएटिक बाइलरी साइंस के चेयरपर्सन डॉ. अनिल अरोड़ा कहते हैं कि फैटी लीवर दो तरह के होते हैं-अल्कोहलिक फैटी लीवर और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लीवर. अल्कोहलिक फैटी लीवर उन लोगों का होता है जो हद से ज्यादा शराब पीते हैं जबकि नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर उनका होता है जो मोटे होते हैं और जंक फूड या तला भूना ज्यादा खाते हैं. जब लीवर पर फैट जमने लगता है तो उसका काम प्रभावित होने लगता है. फैटी लीवर होने की वजह से कई लोग मोटापे के साथ डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज बन जाते हैं लेकिन बहुत कम लोगों का ध्यान ही स्किन प्रॉब्लम की तरफ जाता है. दरअसल लीवर के टिश्यू डैमेज होने लगते हैं. इससे हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ने लगता है. खाना पचाने में दिक्कत होती है और खून साफ नहीं हो पाता.  

पिगमेंटेशन बढ़ने लगती है
जब लीवर का काम गड़बड़ा जाता है तो हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं जिससे त्वचा पर काले या ग्रे रंग में पिगमेंटेशन होने लगती है. कई बार लीवर खराब होने से ब्लड सेल लीक हो जाते हैं और आयरन स्किन में जमा होने लगता है जिससे स्किन का रंग बदल जाता है और चेहरे पर पिगमेंटेशन होने लगती है.

स्किन होने लगती है ड्राई
एग्जिमा को ऑटो इम्यून डिजीज कहा जाता है. इसमें स्किन पर पहले रैशेज होते हैं और धीरे-धीरे यह रैशेज बड़े आकार होने लगते हैं. लाल रंग के बाद यह नीले रंग के दिखने लगते हैं और साथ में स्किन ड्राई भी होने लगती है. इस वजह से स्किन पर खुजली भी हो सकती है. ठीक इसी तरह के लक्षण फैटी लीवर में भी दिखते हैं. अक्सर लोग इसे एग्जिमा समझने की भूल कर बैठते हैं. जब भी इस तरह के लक्षण हों स्किन स्पेशलिस्ट को दिखाने के साथ ही लीवर की जांच भी करवाएं. 

खुजली होती है
अगर लीवर पर हद से ज्यादा फैट जमा हो तो अक्सर लोगों की त्वचा पर चकत्ते निकल आते हैं. इनमें खूब खुजली होते हैं लेकिन कुछ देर बाद ही यह चकत्ते अपने आप ही गायब हो जाते हैं. कई लोग इसे गंदे खून से जोड़ देते हैं और कुछ अंधविश्वास से. लेकिन यह लक्षण फैटी लीवर के होते हैं. 

फैटी लीवर को ऐसे करें कम
फैटी लीवर तभी ठीक हो सकता है जब व्यक्ति अपना वजन कम करे. इसके लिए हर रोज वॉक, एक्सरसाइज और एरोबिक्स को अपने रूटीन में शामिल करें. जंक फूड और ऑयली खाने से परहेज करें. हेल्दी डाइट इस समस्या को कम कर सकती है. स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से दूर रहें. जितना हो सके, दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं. बॉडी हाइड्रेट रहती है तो लीवर का काम दुरुस्त रहता है. इसके अलावा स्ट्रेस से दूर रहें. 

homelifestyle

दाग-धब्बे स्किन प्रॉब्लम नहीं, इस अंग के खराब होने पर भी हो सकते हैं


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-can-fatty-liver-cause-symptoms-on-the-skin-what-does-a-fatty-liver-skin-rash-look-like-9104709.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version