Home Lifestyle Health बड़े काम का है बगीचे में आसानी से उगने वाला यह पौधा,...

बड़े काम का है बगीचे में आसानी से उगने वाला यह पौधा, डायबिटीज और बीपी को रखता है कंट्रोल, ऐसे करें सेवन

0
4


Last Updated:

Sadabahar Plant Medicinal Properties: सदाबहार फूल के पौधे औषधीय गुणों से भरपूर है. इस पौधे का है. डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार है.सदाबहार कैंसर से लड़ने में भी सहायक है. इसकी पत्तियों को …और पढ़ें

X

सदाबहार पौधे का फूल

हाइलाइट्स

  • सदाबहार पौधा डायबिटीज और बीपी नियंत्रित करता है.
  • सदाबहार की पत्तियां त्वचा समस्याओं में लाभकारी हैं.
  • सदाबहार कैंसर के इलाज में भी सहायक हो सकता है.

नागौर. घर-आंगन के साथ बगीचे में आसानी से उगाए जाने वाले सदाबहार का पौधा 12 महीने तक हरा रहता है. इसलिए, इसे सदाबहार भी कहते हैं. सदाबहार के पौधे में भरपूर औषधिय गुण मौजूद रहते हैं. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राकेश चौधरी ने बताया कि सदाबहार के पौधे हर जलवायु को सहन कर सकते हैं. इसलिए, यह आसानी से रोपण हो जाते हैं.

सदाबहार का जड़ और तने का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए सदाबहार का जूस बहुत गुणकारी माना जाता है. सदाबहार को गमले व मिट्टी दोनों में आसानी से उगाया जा सकता है.

डायबिटीज सहित कई बीमारियों में है असरदार

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राकेश चौधरी ने बताया कि डायबिटीज सहित कई बीमारियों में सदाबहार के पौधे का उपयोग औषधि रूप में किया जाता रहा है. सदाबहार की पत्तियां और फूल रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में काफी मददगार रहता हैं, जिससे डायबिटीज में सुधार होता है. इसके अलावा सदाबहार में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं. इसकी पत्तियों को पीसकर लगाने से दाद, खाज और खुजली और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है. सदाबहार के फूल और पत्तियों का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. डॉक्टर बताते हैं कि सदाबहार में कैंसर कोशिकाओं के खिलाफ भी गुण होते हैं. इसलिए सदाबहार कैंसर के इलाज में उपयोगी सिद्ध हो सकता है.

सदाबहार का उपयोग कैसे करें?

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राकेश चौधरी ने बताया कि गुलाबी या सफेद सदाबहार के फूलों को धोकर सुबह खाली पेट चबाने से रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीना भी फायदेमंद होता है. सदाबहार की सूखी पत्तियों का पाउडर बनाकर गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं. इसके अलावा पत्तियों को पीसकर लेप बनाएं और प्रभावित स्थान पर लगाएं. इससे घाव जल्दी भरता है और संक्रमण का खतरा कम होता है.

homelifestyle

इस पौधे का जड़, तना, पत्ता और फूल सभी है उपयोगी, इन बीमारियों में है असरदार

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-medicinal-properties-of-sadabahar-plant-root-stem-flower-and-leaves-are-all-useful-keeps-diabetes-and-bp-under-control-local18-9104723.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version