Home Lifestyle Health बिना कपड़ों के नहाने के फायदे: डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

बिना कपड़ों के नहाने के फायदे: डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

0
5


Last Updated:

Benefits of Bathing Without Clothes: कई लोग नहाते वक्त अंडरवियर पहने रहते हैं, जबकि कई लोग बिना कपड़ों के नहाना पसंद करते हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या नंगे होकर नहाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है? इस बार…और पढ़ें

क्या बिना कपड़ों के नहाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? डॉक्टर ने बताई हकीकत

बिना कपड़ों के नहाने से फायदे मिल सकते हैं.

How To Take Shower For Better Health: नहाना सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है, क्योंकि नहाने से हमारे शरीर की गंदगी निकल जाती है. कोई भी मौसम हो, लोगों को रोज नहाना चाहिए. ठंडा या गर्म पानी लोग अपनी सुविधा के अनुसार नहाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. कई लोग नहाते वक्त कोई भी कपड़ा नहीं पहनते हैं, जबकि कुछ लोग अंडरवियर या थोड़े बहुत कपड़े पहनकर नहाते हैं. धार्मिक दृष्टि से पूरी तरह नग्न होकर नहाना अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन अधिकतर लोग यह नहीं जानते कि मेडिकल साइंस का इसे लेकर क्या दृष्टिकोण है.

यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने Bharat.one को बताया कि नहाने के लिए मेडिकल साइंस में कोई खास नियम नहीं है. लोग अपनी मर्जी से बिना कपड़ों के नहा सकते हैं और अंडरवियर पहनकर भी नहा सकते हैं. हालांकि अगर कोई व्यक्ति बिना कपड़ों के नहाता है, तो वह अपने ग्रोइन एरिया को बेहतर तरीके से साफ कर पाएगा, जो अंडरवियर पहनकर नहाने के दौरान नहीं हो पाता है. नहाते वक्त लोगों को अपनी नाभि, ग्रोइन एरिया और आर्मपिट को अच्छी तरह साफ करना चाहिए, क्योंकि इन जगहों पर ज्यादा पसीना आता है और बैक्टीरिया जमा होते हैं.

डर्मेटोलॉजिस्ट की मानें तो बिना कपड़ों के नहाने से लोगों को अपना पूरा शरीर साफ करने में मदद मिल सकती है. शरीर को खुला छोड़कर नहाना स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अंडरवियर पहनकर नहाने से भी कोई नुकसान नहीं होता है. बिना कपड़ों के नहाने के फायदे होते हैं, लेकिन यह जरूरी है कि लोग अपने बाथरूम की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें. अगर आपके बाथरूम में स्वच्छता की कमी है, तो इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. यह कहना गलत नहीं होगा कि बिना कपड़ों के नहाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन आप कंफर्ट के अनुसार ऐसा कर सकते हैं.

कई स्टडी में यह बात सामने आ चुकी है कि बिना कपड़ों के सोना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. कुछ स्टडी में दावा किया गया है कि बिना कपड़ों के सोने से शरीर को प्राकृतिक रूप से सांस लेने का अवसर मिलता है और त्वचा पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है. इससे शरीर का तापमान बेहतर तरीके से कंट्रोल हो सकता है, जिससे गहरी और आरामदायक नींद मिलती है. इसके अलावा बिना कपड़ों के नहाने से शरीर के ब्लड फ्लो में सुधार होता है. बिना कपड़ों के सोने से हार्मोनल बैलेंस भी बेहतर हो सकता है. हालांकि डॉक्टर आमतौर पर लोगों को इस तरह की सलाह नहीं देते हैं.

homelifestyle

क्या बिना कपड़ों के नहाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? डॉक्टर ने बताई हकीकत


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-of-showering-without-clothes-what-science-says-on-this-doctor-reveals-truth-8980721.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version