Home Lifestyle Health बीमारियों का ‘सत्यानाश’ कर देता है ये पौधा, अस्थमा-डायबिटीज से दिलाए छुटकारा,...

बीमारियों का ‘सत्यानाश’ कर देता है ये पौधा, अस्थमा-डायबिटीज से दिलाए छुटकारा, लीवर भी रहेगा ठीक!

0
3


Satyanashi Plant Benefits: आपने बहुत से पौधों के फायदे सुने होंगे. सत्यानाशी पौधा भी ऐसा ही है. यह खरपतवार के रूप में अक्सर खेतों में बड़ी मात्रा में पाया जाता है. यह एक ऐसा पौधा है, जिसके इस्तेमाल से दर्जनों बीमारियों में बहुत तेजी से लाभ मिलता है. यह सांस संबंधित बीमारियों को ठीक करने के साथ स्किन को चमकदार बनाने का काम करती है. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का भी ये पौधा काम करता है.

सत्यानाशी पौधा है बहुत फायदेमंद
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सुनीता सोनल धामा ने लोकल18 से बातचीत करते हुए बताया कि सत्यानाशी का पौधा अक्सर खेत रोड किनारे कहीं भी आसानी से मिल जाता है. यह एक ऐसा पौधा है, जिसकी जड़ तनाव और पत्तियां तीनों ही बहुत ही फायदेमंद साबित होती है. इसके बीज का अत्यधिक मात्रा में सेवन किया जाता है. इसका बीज सेवन के साथ शरीर पर चौंकाने वाले फायदे देता है.

अस्थमा जैसी कई बीमारियों से बचाएं
इसके इस्तेमाल से मौसम संबंधित बीमारियों में तेजी से फायदा मिलता है. यह अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी को ठीक करने का काम करता है.  सांस संबंधी समस्याओं को तेजी से राहत देता है और खांसी में भी तेजी से आराम देता है. सत्यानाशी का पौधा यूरिन इन्फेक्शन में भी राहत पहुंचना है और डायबिटीज मरीजों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है.

डायबिटीज होती है कंट्रोल
इसके इस्तेमाल से डायबिटीज तेजी से कंट्रोल होती है. सत्यानाशी के बीच के प्रयोग से स्किन चमकदार बनती है और यह लीवर संबंधित समस्याओं में भी राहत पहुंचाता है. इसका इस्तेमाल जरूरी मात्रा और चिकित्सक की देखरेख में करना चाहिए. डॉक्टर सुनीता सोनल धामा ने बताया कि इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान होता है. इसकी जड़ का इस्तेमाल करने से स्किन चमकदार बनती है.

इसे भी पढ़ें – सर्दियों में जरूर खाएं ये चमत्कारी चीज…काले-घने और लंबे हो जाएंगे बाल, त्वचा से दूर होंगे दाग-धब्बे!

कैसे करें सेवन
इसके बीज का चूर्ण बनाकर आप इस्तेमाल कर सकते हैं. बीज को पानी में डालकर उबाल कर इसका काढ़ा बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके चूर्ण का इस्तेमाल दूध और पानी के साथ आसानी से कर सकते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल चिकित्सक की देखरेख में और जरूरी मात्रा में करें.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-satyanashi-plant-benefits-in-hindi-treat-asthma-diabetes-liver-by-doctor-local18-8860270.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version