Home Lifestyle Health बुखार, पेट दर्द और खांसी में रामबाण, अकरकरा के अचूक फायदे, फूल,...

बुखार, पेट दर्द और खांसी में रामबाण, अकरकरा के अचूक फायदे, फूल, पत्ते और जड़ भी फायदेमंद – Uttar Pradesh News

0
1


Last Updated:

आज भी हमारे देश में लोग आयुर्वेद पर विश्वास रखते हैं, क्योंकि आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज संभव है. ऐसी ही एक शक्तिशाली औषधि है अकरकरा का पौधा, जो सेहत और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाते हैं और कई बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं.

वैसे हमारे देश में कई तरह के पेड़-पौधे, घास-फूस और वनस्पतियां पाई जाती हैं, जिनका उपयोग आदिकाल से आयुर्वेद में होता रहा है. इन प्राकृतिक औषधियों से शरीर की कई गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है और लोग आज भी इन्हीं से लाभ उठाते हैं. ऐसी ही औषधीय जड़ी-बूटीओं में से एक है अकरकरा, जो अपने अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के लिए प्रसिद्ध है. अकरकरा एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक पौधा है, जिसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. इसकी पत्तियां, फूल और तना, तीनों ही आयुर्वेदिक दृष्टि से बेहद उपयोगी माने जाते हैं.

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) ने Bharat.one से बातचीत में बताया कि अकरकरा एक औषधीय पौधा है. इसके फूल, पत्ते और जड़ हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, खनिज, विटामिन सी और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं.

बुखार की समस्या में अकरकरा काफी फायदेमंद है. मौसम के बदलाव के कारण यदि बुखार हो गया है तो इसके लक्षणों से राहत पाने में यह मदद करता है. इसके लिए 500 मिग्रा अकरकरा चूर्ण में 4-6 बूंद चिरायता अर्क मिलाकर सेवन करने से बुखार में लाभ मिलता है. इसके अलावा, 1 ग्राम अकरकरा की जड़ में 5 ग्राम गिलोय और 3-5 पत्ते तुलसी मिलाकर काढ़ा बनाकर दिन में 2-3 बार सेवन करने से बुखार और सर्दी कम करने में मदद मिलती है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

दांतों की समस्या में अकरकरा बहुत फायदेमंद है. यदि दांत दर्द से परेशान हैं, तो अकरकरा का यह उपाय जल्दी आराम दिलाता है. 10 ग्राम अकरकरा की जड़ या फूल में 2 ग्राम कपूर और 1 ग्राम सेंधा नमक मिलाकर पीसकर चूर्ण बना लें. इस चूर्ण से दांतों की मंजन करने पर सभी प्रकार के दंत दर्द से राहत मिलती है.

सिरदर्द की समस्या में अकरकरा फायदेमंद है. यदि काम के तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण सिरदर्द की शिकायत रहती है, तो अकरकरा की जड़ या फूल को पीसकर हल्का गर्म करके मस्तक पर लेप करने से सिरदर्द में आराम मिलता है.

पेट दर्द की समस्या में अकरकरा फायदेमंद है. अक्सर मसालेदार या असमय खाना खाने से पेट में गैस बन जाती है और दर्द की शिकायत होती है. ऐसे में अकरकरा की जड़ का चूर्ण और छोटी पिप्पली का चूर्ण समान मात्रा में लेकर, उसमें थोड़ी भुनी हुई सौंफ मिलाकर आधा चम्मच सुबह-शाम सेवन करने से पेट संबंधी समस्या में लाभ मिलता है.

सूखी खांसी की समस्या में अकरकरा फायदेमंद है. मौसम के बदलाव के कारण यदि सूखी खांसी लगातार बनी रहती है, तो 2 ग्राम अकरकरा और 1 ग्राम सोंठ का काढ़ा बनाकर 10-20 मिली मात्रा में सुबह-शाम पीने से पुरानी खांसी कम होती है. इसके अलावा, अकरकरा चूर्ण 1-2 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से कफ विकारों में भी लाभ मिलता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

साधारण दिखने वाला, पर औषधियों से भरपूर, जानें अकरकरा के चमत्कार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-akarakara-vedic-herb-benefits-bukhar-dant-dard-sirdard-pet-dard-khansi-local18-10000625.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version