Home Lifestyle Health मर्द-औरत में कितना होना चाहिए हीमोग्लोबिन, खून में इसका क्या काम, कैसे...

मर्द-औरत में कितना होना चाहिए हीमोग्लोबिन, खून में इसका क्या काम, कैसे बढ़ाएं इसे, जानिए सब चीज  

0
0


Last Updated:

Normal Haemoglobin level in male female: खून का हर कतरा हमारे लिए अमृत समान है. शरीर में खून न हो तो इंसान ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह सकता है. पर क्या आपको पता है कि खून में मौजूद हीमोग्लोबिन की सही मात्रा कितनी होनी चाहिए. इसका काम क्या है. आइए इसके बारे में जानते हैं.  

हीमोग्लोबिन को कैसे बढ़ाएं.

Normal Haemoglobin level in male, female: खून का मुख्य काम शरीर के कतरे-कतरे तक ऑक्सीजन पहुंचाना है. इसी से समझा जा सकता है कि खून का हमारे जीवन में क्या महत्व है. लेकिन क्या आपको पता है खून में कई चीजें मौजूद होती है और इसमें मौजूद हीमोग्लोबिन ही वह चीज है जो ऑक्सीजन को खून में ले जाता है और उसे हर कतरे-कतरे तक पहुंचाता है. हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को फेफड़ों से शरीर के हर हिस्से तक पहुंचाता है और कार्बन डाइऑक्साइड का भी एक हिस्सा वापस फेफड़ों तक लाता है, जिससे वह बाहर निकल जाता है. इसके अलावा हीमोग्लोबिन शरीर में एसिड-बेस संतुलन बनाता है और लिक्विड, हार्मोन, गैस आदि का कोशिकाओं में आदान-प्रदान कराता है.

खून में क्या-क्या होता है 

खून चार मुख्य चीजों से मिलकर बनता है ब्लड प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC) और रेड ब्लड सेल्स (RBC) यानी लाल रक्त कोशिकाएं. एक वयस्क इंसान के शरीर में औसतन 4–5 लीटर खून होता है, जिसमें RBC सबसे ज्यादा मात्रा में होते हैं और इनका मुख्य काम शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाना है. आरबीसी का महत्व इसलिए भी है क्योंकि यही कोशिकाएं हीमोग्लोबिन और आयरन की मदद से ऑक्सीजन को पकड़ती हैं और अंगों तक पहुंचाती हैं. यदि किसी भी वजह से शरीर में आरबीसी की मात्रा कम हो जाए, तो ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होती है, जिससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.
इसे भी पढ़ें-इन 3 दवा को अपने पास हमेशा रखिए, हार्ट अटैक आएगा भी तो बच जाएगी जान, मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया है गोल्डन नुस्खा

महिला-पुरुष में हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए

मायो क्लिनिक के मुताबिक महिलाओं में हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर 12–16 ग्राम/डेसीलिटर और पुरुषों में 14–18 ग्राम/डीएल होना चाहिए. खून में हीमोग्लोबिन मुख्यतः शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने, कार्बन डाइऑक्साइड को हटाने, और रक्त का पीएच संतुलित रखने का काम करता है. यदि हीमोग्लोबिन कम ह  तो एनीमिया, थकान, सांस फूलना और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के उपाय

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, मेथी, दालें, गुड़, सीफूड आदि का सेवन करें. इसके अलावा अनार, चुकंदर, तिल, खजूर, किशमिश और अंकुरित अनाज भी फायदेमंद है. वहीं विटामिन सी बढ़ने से हीमोग्लोबिन बढ़ जाता है. इसके लिए नींबू, संतरा, आंवला आदि का सेवन करें ताकि आयरन का अवशोषण अच्छा हो. फोलिक एसिड से भरपूर भोजन जैसे कि हरी सब्जियां, दाले, बीन्स आदि भी हीमोग्लोबिन बढ़ाते हैं.
                                          पुरुष                            महिला
RBC                                   4.35-5.36                     3.92-5.13
हीमोग्लोबिन                         13.2-16.6                     11.6-15

Lakshmi Narayan

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at Bharat.one. His role blends in-dep…और पढ़ें

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at Bharat.one. His role blends in-dep… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मर्द-औरत में कितना होना चाहिए हीमोग्लोबिन, खून में इसका क्या काम, कैसे बढ़ाएं


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-what-is-normal-level-of-hemoglobin-in-male-female-know-blood-functions-how-increase-to-naturally-ws-e-9690110.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version