Last Updated:
Rajasthani Rabri Ke Fayde: राजस्थान में गर्मी के दिनों में एक खास रबड़ी बनती है जिसको लोग काफी पसंद करते हैं. ये रबड़ी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है.
गर्मियों की सबकी परेशानियों का एक ही उपाय है बाजरे के आटे की छाछ रबड़ी.
हाइलाइट्स
- रबड़ी शरीर को ठंडा रखती है और ताकत बनाए रखती है.
- गर्मी से राहत और आरामदायक नींद के लिए रबड़ी पीएं.
- बाजरे के आटे की रबड़ी पेट को ठंडा रखती है.
जयपुर. राजस्थान का सबसे प्राचीन पेय पदार्थ में एक रबड़ी भी है. यह गर्मी भगाओ टॉनिक से कम नहीं है. यह शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र में खाने के साथ रबड़ी जरूर पीते हैं. इससे गर्मी से तो राहत मिलती है साथ ही आरामदायक नींद भी आती है. आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि रबड़ी शरीर को ठंडा रखने व स्वास्थ्य वर्धक टॉनिक का काम करती है.
ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बाजरे और गेहूं की रबड़ी अब शहरों में भी बनने लगी है. शहर के लोग भी गर्मियों में इसे शीतल पेय के रूप में पी रहे है. जयपुर क्षेत्र में तो इसे खूब अधिक पसंद किया जा रहा है. बुजुर्गों का कहना है कि यह शरीर में शीतलता पहुंचाती है. यह बाजरे के आटे से तैयार हो जाती है और सस्ती भी पड़ती है.
इस प्रकार बनती है राबड़ी
रबड़ी के निर्माण में बाजरे की घाट, नमक, छाछ, प्याज आदि की जरूरत होती है. रबड़ी बनाने के लिए ज्यादा बेहतर बाजरे का आटा है. किंतु आज कल जौ व गेहूं के आटे से भी लोग रबड़ी बनाने लगे हैं. क्योंकि बाजरे का आटा बहुत कम मिलता है. रबड़ी बनाने के लिए हांडी (मिट्टी से बना छोटी मटकी) की जरूरत होती है. हांडी में बाजरे का आटा छाछ में घोलकर धीमी आंच पर पकाते हैं.
यह भी पढ़ें- बिजनेस करने का था सपना..तो छोड़ दी नौकरी, शुरू किया ये काम, तो मिला धोखा, आज खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य
इसके अंदर बाजरे के कुछ दाने डाल देते हैं तो कुछ लोग चने की दाल भी डाल देते हैं. लंबे समय तक आंच पर पकने के बाद इसे आग से उतारकर रख देते हैं. इसके बाद गिलास में डालकर खाने साथ इसे पिया जा सकता है. इसके अलावा गर्मी लगने पर ठंडी कर के भी इसे पिया जा सकता है.
राबड़ी पीने के फायदे
आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मियों की सबकी परेशानियों का एक ही उपाय है बाजरे के आटे की छाछ रबड़ी. यह पेट को एकदम ठंडा रखती है और ताकत को बनाए रखती है. इससे पेट में गैस की समस्या नहीं होती है. सही मायनों में यह गर्मियों का अमृत है. स्वस्थ रहने के लिए गर्मियों में इसे जरूर लेना चाहिए.
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
March 15, 2025, 11:30 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-rajasthani-rabri-ke-faydea-desi-tonic-to-drive-away-the-heat-kept-the-body-healthy-local18-9102347.html
