Foods to keep warm during winters: दिसंबर का महीना शुरू हो गया है और कुछ ही दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी. हर कोई ठंडी-ठंडी हवा में ठिठुरता नजर आएगा. घर से बाहर सुबह निकलने में सौ बार सोचना पड़ेगा, लेकिन काम करना है, तो घर से भी निकलना ही होगा. यदि आपको सर्दियों में बहुत ज्यादा परेशानी महसूस होती है, 4-5 स्वेटर, जैकेट पहनने के बाद भी सिहरन महसूस होती है तो आप अभी से उन चीजों का सेवन करना शुरू कर दें, जो शरीर को गर्मी प्रदान करती हैं. ये इतने हेल्दी फूड्स हैं कि आप ठंड में बार-बार बीमार भी नहीं पड़ेंगे. जानें कौन सी हैं वे 6 फूड्स…
अंडा खाएं- जिन शाकाहारियों को अंडा खाना से परहेज नहीं है तो वे ठंड के मौसम में हर दिन एक से दो अंडा खाएं. आप उबले अंडे खाएं तो अधिक लाभ होगा. जो लोग नॉनवेज खाते हैं, वे तो इसे रेगुलर डाइट में शामिल कर ही सकते हैं. अंडा पोषण देने के साथ ही शरीर को गर्म भी रखेगा.
खजूर खाएं- आप खजूर नहीं खाते हैं तो आज से ही खाना शुरू कर दें. दूध के साथ खजूर खाने से शरीर न सिर्फ अंदर से गर्म रहेगा, बल्कि आप कई रोगों से बचे रहेंगे. तो आप सर्दियों में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो खजूर जरूर 1-2 डेली खाएं.
लहसुन खाएं- आप लहसुन को भी डाइट में डेली शामिल करें. सब्जियों में डालें, दाल में तड़का लगाएं, लहसुन की चटनी खाएं. इसमें मौजूद एंटीबायोटिक गुण सर्दी-जुकाम से बचाती है. लहसुन को आप रोस्ट करके या फिर भून करके भी खा सकते हैं. यदि बहुत अधिक खांसी, सीने में जकड़न है तो लहसुन को तेल में पकाकर मालिश करें.
मेथी खाएं- आप सर्दियों में खुद को अंदर से गर्म रखने के लिए मेथी के बीजों से बने लड्डू खा सकते हैं. हालांकि, एक दिन में एक या फिर आधा ही काफी है. अधिक सेवन से आपको नुकसान भी हो सकता है. मेथी दाने को तड़का, सब्जी, मेथी के पत्तों की सब्जी, पराठा आदि खाएं. कई गुणों से भरपूर मेथी की तासीर गर्म होती है, जो आपको गर्माहट देगा. मेथी में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी, बी6, कैल्शियम, पोटैशियम आदि से भरपूर होते हैं जो शरीर को कई अन्य लाभ पहुंचाते हैं.
अदरक खाएं- अदरक की तासीर भी गर्म होती है. इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्टि होगी तो आप सर्दी-जुकाम, इंफेक्शन, फ्लू आदि से बचे रहेंगे. इसे आप चाय, सब्जी, सूप, चटनी आदि में डालकर सेवन करें. अदरक थर्मोजेनिक और हीलिंग प्रॉपर्टीज के कारण जाना जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है. शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाता है. आप गर्म पानी में भी अदरक डालकर इसे पी सकते हैं. काढ़ा पी सकते हैं.
तिल खाएं- सर्दियों में तो हर तरफ सफेद-काले रंग के तिल के लड्डू, गुड़ पट्टी आदि मिलने शुरू हो जाते हैं. तिल में विटामिंस, प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम आदि होते हैं, जो अंदर से आपको हेल्दी रखेंगे. तिल के सेवन से पाचन दुरुस्त रहती है. शरीर अंदर से गर्म रहता है.
ड्राई फ्रूट्स- सर्दियों के महीने में खाने के लिए ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे को एक बेहतरीन फूड माना गया है. सूखा खुबानी, सूखा अंजीर, बादाम, छुहाड़ा, काजू शरीर को न सिर्फ गर्मी देते हैं, बल्कि इम्यूनिटी को भी स्ट्रॉन्ग बनाते हैं. इनमें डायटरी फाइबर, विटामिंस, न्यूट्रिएंट्स आदि भरपूर होते हैं.
इसे भी पढ़ें: क्या किसी के याद करने से ‘हिचकी’ आती है या इसके पीछे भी है कोई साइंस? जानें Hiccups आने की असली वजह
FIRST PUBLISHED : December 3, 2024, 11:09 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-winter-health-tips-7-superfoods-to-keep-body-warm-must-include-in-diet-to-boosts-immunity-system-avoid-cold-flu-in-hindi-8872751.html
