Agency:Bharat.one Uttarakhand
Last Updated:
Eye’s Care Tips : अंधेरे में ज्यादा देर टीवी या मोबाइल का इस्तेमाल आंखों के लिए घातक हो सकता है. सुकून के ये पल आपकी आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. ज्यादा देर मोबाइल की स्क्रीन देखने से आंखों में जलन श…और पढ़ें
आंखों में हो रही जलन तो अपनाएं ये देसी उपाय
हाइलाइट्स
- ठंडे पानी से आंखें धोने पर जलन कम होती है.
- गुलाब जल से आंखों की जलन दूर होती है.
- त्रिफला चूर्ण का सेवन आंखों के लिए लाभकारी है.
देहरादून : वर्तमान समय में हमारे चारों ओर कई तरह के तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ चुका है, जैसे वीडियो गेम, टीवी, कंप्यूटर और मोबाइल, जिनका अधिक उपयोग करने से आंखों में जलन और दर्द होना समस्या बन चुकी है. हालांकि शहरों में बढ़ता वायु प्रदूषण भी आंखों की जलन का एक प्रमुख कारण बन रहा है. गौरतलब है कि अंधेरे में स्क्रीन देखने से मोबाइल, लैपटॉप या टीवी की रोशनी सीधे आंखों तक आती है. जिसके चलते आंख उस रोशनी पर ज्यादा कॉन्सन्ट्रेट करने लगती है. जिसके चलते आंखों की ब्लिंकिंग रेट कम हो जाती है. ब्लिंकिंग रेट कम होना ही ड्राइनेस, जलन जैसी समस्याओं का कारण बनता है. सामान्य इंसान प्रति मिनट 12 से 14 बार पलक झपकता है. लेकिन लगातार स्क्रीन देखने से यह रेट कम होकर 6 से 7 रह जाती है.
इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक घरेलू उपाय बेहद प्रभावी साबित हो सकते हैं. जिन्हें आप नियमित रुप से अपनी दिनचर्या में इस्तेमाल करेंगे तो आपको इस समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा. लोकल18 ने डॉ. सुभाष सिंह से इसको लेकर बातचीत की और उनसे उन तरीकों के साथ उपायों को भी समझा. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इन सरल और प्रभावी उपायों को अपनाकर आप राहत पा सकते हैं. आइए विस्तार से समझते हैं.
ठंडे पानी से धोना
आंखों में जलन होने पर सबसे पहला उपाय है आंखों को ठंडे पानी से धोना. यह ताजगी देता है और जलन को कम करता है. पानी में एक साफ कपड़ा भिगोकर उसे आंखों पर कुछ मिनटों के लिए रखें.
गुलाब जल का इस्तेमाल
गुलाब जल में प्राकृतिक ठंडक होती है, जो आंखों की जलन को दूर करने में मदद करती है. थोड़ा सा गुलाब जल को रूई से आंखों पर लगाएं या फिर आंखों को गुलाब जल से धो लें. इससे आपको राहत मिलेगी.
त्रिफला का सेवन
त्रिफला एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक औषधि है, जो आंखों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है. रात को सोने से पहले त्रिफला चूर्ण को गर्म पानी में डालकर पीने से आंखों में जलन कम होती है और दृष्टि में भी सुधार होता है.
नीम के पत्ते का प्रयोग
नीम के पत्ते में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों की जलन और सूजन को कम करते हैं. नीम के पत्तों का उबालकर उसका पानी ठंडा कर लें और इससे आंखों को धोने से आराम मिलता है. इन आसान उपायों से आप अपनी आंखों को जलन और थकावट से राहत दिला सकते हैं और स्वस्थ रख सकते हैं.
आंवला का रस
आंवला आंखों के लिए वरदान के रूप में काम करता है. इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों को ताजगी और राहत देता है. आंवला का रस पीने से आंखों की जलन में आराम मिलता है और आंखों की रोशनी भी बढ़ती है. इसके अलावा, अलसी के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो आंखों को पोषण देने और जलन को कम करने में मदद करता है. रात को सोने से पहले थोड़े से अलसी के तेल को आंखों के चारों ओर हल्के से लगाएं.
Dehradun,Dehradun,Uttarakhand
February 19, 2025, 16:14 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-eye-care-tips-effective-ayurvedic-remedies-to-relieve-eye-irritation-and-keep-your-eyes-healthy-local18-9044590.html

















